{"_id":"64e284eae34d9e22b505a1a5","slug":"many-roads-and-footpaths-of-delhi-will-be-beautified-before-the-g-20-conference-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जी-20 सम्मेलन से पहले कई सड़कों व फुटपाथों का होगा सौंदर्यीकरण, 15 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जी-20 सम्मेलन से पहले कई सड़कों व फुटपाथों का होगा सौंदर्यीकरण, 15 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य
Mon, 21 Aug 2023 02:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:56 AM IST
सार
एनडीएमसी जी-20 सम्मेलन से जुड़ी योजनाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है। सौन्दर्यीकरण के बचे हुए कार्य व पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है। कनाट प्लेस सहित अन्य प्रमुख चौराहों व स्थानों पर पौधे लगे गमले रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस में जगह-जगह फव्वारे लगाए गए हैं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीडब्ल्यूडी ने जी-20 सम्मेलन से पहले कई सड़कों, फुटपाथों और नालों की मरम्मत के साथ-साथ सौंदर्यीकरण करने का निर्णय लिया है। यह कार्य आगामी 15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह सड़कें अतिथियों के आवागमन से जुड़ी हुई हैं। आश्रम से मोदी मिल, नेल्सन मंडेला रोड पर वसंत कुंज पुलिस स्टेशन से बाबा गंगनाथ तक, एंड्रयूजगंज से एम्स तक, बाहरी रिंग रोड पर पंचशील एंक्लेव में फुटपाथ, नालों व सड़कों पर काम होगा। पीडब्ल्यूडी के अनुसार इस कार्य की अवधि तीन से चार माह है, लेकिन 15 दिन में काम खत्म कर दिया जाएगा। योजनाओं के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। 24 अधिकारी दिन-रात कार्यों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
एनडीएमसी ने कलाकृतियां-फव्वारे लगाए
एनडीएमसी जी-20 सम्मेलन से जुड़ी योजनाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है। सौन्दर्यीकरण के बचे हुए कार्य व पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है। कनाट प्लेस सहित अन्य प्रमुख चौराहों व स्थानों पर पौधे लगे गमले रखे जा रहे हैं। फुटपाथों पर पेंट किया जा रहा है। साथ ही, सम्मेलन की थीम पर फूलों की पट्टियों से विभिन्न स्थलों की सजावट की जा रही है। पंचशील मार्ग, कौटिल्य मार्ग, राजाजी मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग व विनय मार्ग में मार्बल शेर, पोलो घोड़े आदि की कलाकृतियां लगाई गई हैं। वहीं, शेरशाह रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, पंडारा रोड, अकबर रोड, कनॉट प्लेस, केजी मार्ग, जनपथ, संसद मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, राजाजी मार्ग, हैदराबाद हाउस, कॉपरनिक्स मार्ग और पुराना किला रोड पर फव्वारे लगाए गए हैं। रंजीत सिंह और सफदरजंग फ्लाईओवर के साथ बहुरंगी एलईडी व फ्लड लाइट लगाई गई हैं।
विज्ञापन