{"_id":"5ace26934f1c1b463d8b4974","slug":"many-people-with-pm-modi-will-be-on-fast-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज PM मोदी करेंगे उपवास, देशभर के सांसद देंगे इनका साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज PM मोदी करेंगे उपवास, देशभर के सांसद देंगे इनका साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्षी दलों की ओर से संसद के बजट सत्र की कार्यवाही में निरंतर अवरोध डालने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के भाजपा सांसदों की भांति दिल्ली भाजपा के सभी सांसद बृहस्पतिवार को अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में उपवास पर बैठेंगे।
विज्ञापन
वहीं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने संसदीय क्षेत्र की विकास के मामले में दिल्ली सरकार की ओर से उपेक्षा करने के विरोध में अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ करेंगे भाजपा के सभी सांसद सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपवास करेंगे।
विज्ञापन
उनके उपवास में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता भी सम्मिलित होंगे। केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु उपवास अवधि के दौरान सांसदों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उनके बीच जाएंगे। मनोज तिवारी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री पार्क मेन चौक पर उपवास पर बैठेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल चौक, महेश गिरी लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के समीप, मीनाक्षी लेखी हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस, प्रवेश वर्मा उत्तम नगर टर्मिनल के समीप, डा. उदितराज डीसी चौक रोहिणी सेक्टर-नौ और रमेश बिधूड़ी गोविंदपुरी में कार्यकर्ताओं के साथ उपवास पर बैठेंगे।