{"_id":"f25652dd780a19a847657eb346e55d00","slug":"many-old-person-wandering-in-form-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस अस्पताल में बुजुर्गों का नहीं रखते हैं खयाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस अस्पताल में बुजुर्गों का नहीं रखते हैं खयाल
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 18 Mar 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आदर का भाव बीके अस्पताल में नहीं दिखाई देता। इसका प्रमाण मंगलवार सुबह अस्पताल ओपीडी के कमरा नंबर 8 (इस कमरे में सत्यापन कार्य होते हैं) में देखने को मिला।
पेंशन फॉर्म सत्यापित करने वाले दो डॉक्टर सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक राउंड पर रहे। इस दौरान पेंशन फॉर्म सत्यापित नहीं हुए। परेशान बुजुर्गों ने इसकी शिकायत पीएमओ कार्यालय में दी। जिसके बाद दोनों डॉक्टरों से लिखित में स्पष्टीकरण लिया गया।
पेंशन फॉर्म सत्यापित करने का काम दो फिजिशयनों को सौंपा गया है। लेकिन मंगलवार को दोनो डॉक्टर ओपीडी कमरा नंबर-8 में नही थे। जिस कारण कई बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
परेशान बुजुर्गों ने पीएमओ डॉ. किशन कुमार को बताया कि एक फार्म सत्यापित करवाने में एक-एक सप्ताह का समय लग रहा है। कभी डॉक्टर चाय पीने तो कभी वार्ड में चले जाते हैं।
डॉक्टरों से कुछ कहो तो वह उल्टा बोलते हैं। आवेदकों की शिकायत सुनने के बाद पीएमओ डॉ. कुमार ने दोनों डॉक्टरों को मौके पर तलब किया। दोनों ने बताया कि वे वार्ड राउंड पर थे। जिस कारण ओपीडी में वह उपस्थित नहीं रहे।
दोनों से लिखित में स्पष्टीकरण लिया गया। जिसके बाद फार्म सत्यापित हुए। गौरतलब है कि ऐसी समस्या पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। जिस पर पीएमओ डॉ. किशन कुमार सख्त निर्देश भी दे चुके हैं। लेकिन पीएमओ के निर्देशों को यहां के डॉक्टर आसानी से नहीं मानते।