फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   many delhi police officers went into quarantine after dcp devender arya

दिल्ली: डीसीपी देवेंद्र आर्या के बाद क्वारंटीन में गए कई अधिकारी, कोरोना पॉजिटिव एएसआई के थाने में थे तैनात

Tue, 14 Apr 2020 08:47 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 14 Apr 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
many delhi police officers went into quarantine after dcp devender arya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

दक्षिण-पश्चिमी जिले में कोरोना महामारी को लेकर अफरा-तफरी है। डीसीपी देवेंद्र आर्या के बाद जिले के कई बड़े अधिकारी भी सतर्कता बरतते हुए क्वारंटीन में चले गए हैं। डीसीपी देवेंद्र आर्या घर से ही जिले को संभाल रहे हैं। सफदरजंग एन्क्लेव एसएचओ शिवराज बिष्ट समेत 26 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इन्हें हयात होटल में ठहराया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए एएसआई बिजेंद्र सफदरजंग एन्क्लेव थाने में ही तैनात हैं।

विज्ञापन


पिकेट चेकिंग के दौरान एएसआई बिजेंद्र के संपर्क में आने वाले डीसीपी देवेंद्र आर्या ने सोमवार को अपने घर में ही क्वारंटीन में जाने का फैसला लिया था। मंगलवार को दक्षिण-पूर्व जिले के डीसीपी-दो इंगित प्रताप सिंह, एसीपी (हेडक्वार्टर) चंद्रप्रकाश, एसीपी (एमएसीटी) चंद्रप्रकाश व एसीपी सफदरजंग एन्क्लेव ईश्वर सिंह क्वारंटीन होने के लिए अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कई और पुलिसकर्मी व अफसर क्वारंटीन के लिए अपने घर जा सकते हैं। सफदरजंग एन्क्लेव थानाध्यक्ष शिवराज बिष्ट समेत 26 पुलिसकर्मियों को हयात होटल में क्वारंटीन में रखा गया है। इतनी संख्या में पुलिसकर्मियों का क्वारंटीन में जाना जिले में चर्चा का विषय है। इसे देखते हुए जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने वीडियो ब्रीफिंग की थी और सामाजिक दूरी बनाने की हिदायतें दी थीं। पुलिसकर्मियों से सावधानी बरतते हुए ड्यूटी करने को कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed