फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   many cuts were found on delhi chief secretary face

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के चेहरे पर मिले ऐसे निशान, रिपोर्ट में चोट को बताया मामूली

Fri, 23 Feb 2018 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
many cuts were found on delhi chief secretary face
anshu prakash - फोटो : अमर उजाला

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित हमले की पुष्टि बुधवार को मेडिकल बोर्ड ने भी की है। दिल्ली के अरुणा आसफ अली अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि अंशु प्रकाश के होंठ पर कटने का निशान है और उनके गालों पर भी सूजन पाई गई।

विज्ञापन


इतना ही नहीं चेहरे पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हमले की ओर उनकी मेडिकल रिपोर्ट इशारा कर रही है। हमले के बाद मेडिकल जांच की गई थी।
विज्ञापन


अरुणा आसफ अली अस्पताल में उनका मेडिकल कराया गया था। अस्पताल के मुताबिक, मुख्य सचिव प्रकाश ने मंगलवार रात 9 बजकर 5 मिनट पर चिकित्सीय जांच करवाई।

इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि 19 फरवरी की रात करीब 12 बजे के बाद मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ मारपीट की घटना हुई, जिसके चलते उन्हें गर्दन में दर्द, आंख और कानों के पीछे तेज दर्द की शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डॉक्टरों ने उन्हें पहले दर्द निवारक दवा और इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उनकी चिकित्सीय जांच शुरू की। होंठ पर निशान ऐसा है, मानों किसी चीज से कटा हुआ है।

हालांकि रिपोर्ट में 56 वर्षीय अंशु प्रकाश की चोटों को सामान्य भी बताया है। डॉक्टरों के अनुसार, चोट का निशान करीब एक सेंटीमीटर गहरा है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीपी कौशल ने रिपोर्ट की पुष्टि भी की है।

हालांकि मेडिकल रिपोर्ट को लेकर सवाल उठ रहा है कि सीसीटीवी रिपोर्ट में 11 बजकर 30 मिनट पर घटना दिख रही है, जबकि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में घटना का समय रात साढ़े 12 बजे का बताया है। इस पर अस्पताल ने टिप्पणी नहीं की। 

शाम को कर्मचारी पहुंचा जांच के लिए

मुख्य सचिव की शिकायत पर दो विधायकों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार की रणनीति अपनाई।

एक तरफ जहां खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन उप राज्यपाल के मिलने पहुंचे, वहीं उनके शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होता देखकर घटना के करीब 28 घंटे बाद उनके तीन कर्मचारी लोक नायक अस्पताल में एमएलसी करवाने पहुंचे।

उधर, बुधवार शाम करीब चार बजे मंत्री इमरान हुसैन के तीन कर्मचारी हिमांशु, शाहील अरोड़ा और अथम प्रकाश लोक नायक अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचे।

यहां हिमांशु ने बांए कंधे में दर्द की शिकायत की। उसके अलावा शेष देेेने भी मंगलवार को हुई मारपीट में लगी चोट की शिकायत की। जानकारी के अनुसार डॉक्टरों को तीनों के चोट में कुछ गंभीर नहीं दिखा।

जिसके बाद उन्हें प्राथमिक इलाज देने के बाद घर जाने की सलाह दी गई। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली डायलॉग कमीशन के चेयरमैन आशीष खेतान, मंत्री इमरान हुसैन और उनके कर्मचारियों से मारपीट हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed