फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many Corona positive Jamaati people come to know

हॉटस्पॉट में हड़कंप: जमात से लौटकर फ्लैट में छिपकर बैठे थे कई कोरोना पॉजिटिव

Thu, 09 Apr 2020 09:16 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली 
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Apr 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Many Corona positive Jamaati people come to know
तब्लीगी जमात (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
हॉटस्पॉट के दौरान इतनी सख्ती के बाद भी कुछ चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। दिल्ली के द्वारका में उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि एक ही अपार्टमेंट में छह कोरोना संक्रमित रह रहे थे। पहले दो कोरोना पॉजीटिव हुए, लेकिन बाद में एक ही फ्लैट में रहने वाले 10 लोगों की जांच में छह कोरोना संक्रमितों का खुलासा हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि इस फ्लैट में रहने वाले सभी लोग मरकज से लौटे थे। बताया जा रहा है कि इससे पहले कुछ संक्रमित 40 दिन तक बांग्लादेश में एक जमात में शामिल होकर लौटे थे। बताया जा रहा सारे संक्रमित रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

 
सेक्टर-11 स्थित द्वारका की शाहजहानाबाद सोसाइटी में 21 मार्च को कुछ लोग बांग्लादेश से लौटने के बाद पहुंचे और इसके बाद तब्लीगी जमात में शामिल हुए। लेकिन जैसे ही लॉकडाउन लागू हुआ, उसी रात सभी लोग द्वारका पहुंच गए। सभी इस सोसाइटी में एक ही फ्लैट में रुके। जांच में पहले एक पति-पत्नी के कोरोना संक्रमित होने का खुलासा हुआ। बाद में बचे आठ लोगों की जांच की गई तो चार और कोरोना पॉजीटिव मिले। अपार्टमेंट को सील करने के बाद बृहस्पतिवार को मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बातचीत में बताया कि सभी जमात में शामिल हुए थे। इससे पहले 40 दिनों तक बांग्लादेश की एक जमात में शामिल होने के बाद वह यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


दूसरे की फ्लैट में रुके थे सभी 10 लोग
जिस फ्लैट में 10 लोग रह रहे थे, वह फ्लैट दरअसल किसी और का है। इनमें से अधिकतर कोरोना संक्रमित मरीज जम्मू-कश्मीर के बताए जा रहे हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि जिस रात सभी लोग इस फ्लैट में रुकने के लिए अपार्टमेंट में पहुंचे तो उन्हें मना किया गया। लेकिन अंदर ही रहने वाले सोसाइटी के किसी सदस्य के कहने पर उन्हें प्रवेश करने दिया गया। सभी रात के वक्त लक्जरी कार में यहां पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed