फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many buildings collapse in Delhi due to Negligence of municipal Corporation officials

अधिकारियों की लापरवाही राजधानी में मचा सकती है कोहराम, कई इमारतों के ढहने का खतरा

Thu, 18 Jul 2019 06:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Jul 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
Many buildings collapse in Delhi due to Negligence of municipal Corporation officials
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

मानसून शुरू होते ही राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में जर्जर और खतरनाक भवनों के ढहने का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। तीनों निगमों की ओर से लाखों भवनों का सर्वे किया गया। इनमें उत्तर निगम क्षेत्र में 49 भवनों की पहचान खतरनाक के तौर पर की गई, जबकि दक्षिणी और पूर्वी निगम के आंकड़ों के मुताबिक वहां एक भी खतरनाक इमारत नहीं है। समय रहते यदि अहम कदम नहीं उठाए तो राजधानी में कभी भी मुंबई की तरह बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन

 
उत्तरी नगर निगम की ओर से किए गए सर्वे में सिटी सदर पहाड़गंज क्षेत्र में सर्वाधिक 26 भवनों की पहचान की गई। उत्तरी निगम के तहत साढ़े सात लाख भवन हैं, जबकि दक्षिणी और पूर्वी निगम क्षेत्र भी भवनों की संख्या लाखों में है। इन आंकड़ों से निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। सर्वे के बाद 88 इमारतों को मरम्मत के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। दक्षिणी नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, निगम क्षेत्र में एक भी खतरनाक बिल्डिंग की पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं हादसे 
पिछले साल सावन पार्क में पुरानी हो चुकी इमारत के ढहने की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा भी कुछ जगहों पर जर्जर हो चुकी इमारतों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है, जिनके लिए निर्देश जारी करने में देरी कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद महीनों में लाखों भवनों का सर्वे
लाखों भवनों का सर्वे महज चंद महीनों में करने का निगमों का दावा है, लेकिन प्रायोगिक तौर पर 10 लाख से अधिक भवनों का सर्वे करने में काफी वक्त लग सकता है। तीनों निगमों की ओर से महज 49 भवनों की ही खतरनाक के तौर पर पहचान हुई है। लाखों भवनों के सर्वे में खतरनाक भवनों की संख्या पर कई बार निगम की बैठकों में भी पार्षदों ने सवाल उठाए हैं। बावजूद इसके, ना तो उचित सर्वे किया गया और ना ही इन पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed