फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   many are killed, but we will not change.

कितनी भी मौतें हो जाएं, हम नहीं बदलेंगे

Tue, 02 Dec 2014 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 02 Dec 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
many are killed, but we will not change.

गांव मोहना के परिवार नियोजन शिविर में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर स्वास्थ्य विभाग ने लीपापोती शुरू कर दी है। घटना के चार दिन बाद भी विभाग ने किसी डॉक्टर या स्टाफ से पूछताछ नहीं की गयी, जबकि पुलिस ने दो डॉक्टरों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि 28 नवंबर को शिविर में ऑपरेशन करवाने के एक घंटे के अंदर गांव मोहना निवासी राजबाला की मौत हो गई थी। परिजनों ने विभाग के रवैये को देखकर प्रदर्शन किया तो विभाग ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूत्रों के अनुसार, मामला उजागर होने के बाद मुख्यालय से आए दो डॉक्टरों ने मोहना केंद्र पर जाकर कुछ बातचीत की है। लेकिन क्या बात की है, केंद्र के  स्टाफ ने क्या बताया है, इसकी जानकारी केवल अधिकारियों को है। इस पर कोई भी बात करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. गुलशन अरोड़ा ने बताया कि विसरा जांच के लिए रोहतक भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। बीके में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ऐसा कोई कारण नहीं था जो लापरवाही का केस साबित करता हो। मृतका के पति सुखबीर ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई है। इसके लिए वह कानूनी कार्रवाई जरूर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed