{"_id":"964257f453c25a6861f8c9e0542adc62","slug":"many-accident-in-greater-noida-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों से थर्राया ग्रेनो, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों से थर्राया ग्रेनो, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 31 May 2014 05:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दनकौर और अट्टा-डेरीन मार्ग पर शुक्रवार को बिजली के पोल से बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गई है।
विज्ञापन
दनकौर के चूहड़पुर खादर निवासी स्व. दीनू का बेटा रिजवान (22) मां के साथ अट्टा डेरीन के लिए बाइक से गया था। गांव से कुछ दूरी पर ही बाइक असंतुलित होकर बिजली के पोल से जा टकराई।
विज्ञापन
जिससे रिजवान और उकसी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रिजवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे
यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर बृहस्पतिवार तड़के आगरा से दिल्ली जा रहे दो ट्रक टकरा गए। वहीं, जीरो प्वाइंट से 27 किलोमीटर की दूरी पर एक बाइक सवार छात्र डिवाइडर से टकरा गया।
जिससे वह घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जीरो प्वाइंट पर हुए ट्रक हादसे में एक ट्रक का चालक टप्पल निवासी कपिल और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें ग्रेनो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनों की हालत नाजुक है। उधर, नॉलेज पार्क के संस्थान में पढ़ाई करने वाला एक छात्र आबिद अलीगढ़ के इस्माईलपुर से आता था।
बृहस्पतिवार शाम को कॉलेज से घर जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 27 किलोमीटर दूरी पर उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में आबिद घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।