लीजिए, एक और बड़े आंदोलन के हीरो ने बना ली पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्टा पारसौल आंदोलन के किसान नेता मनवीर तेवतिया ने राजनीतिक दल के गठन की घोषणा की है। सोमवार को राजधानी में किसानों के साथ बैठक कर उन्होंने ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ नामक राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह देश भर के किसानों का राजनीतिक दल होगा।
अभी तक मनवीर तेवतिया जनता दल यूनाइटेड में किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वहां से बीते दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले आईटीओ स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में दिल्ली के अलावा अलग-अलग जगहों से आए किसानों ने भाग लिया।
इसलिए नहीं बन पाती पर्टियां
तेवतिया ने इस मौके पर कहा कि देश में किसानों के कई संगठन हैं लेकिन अलग-अलग सरकारों ने इन संगठनों को कभी एकजुट नहीं होने दिया। इसी का नतीजा है कि देश में आज तक किसानों का कोई अलग राजनीतिक दल नहीं बन सका। तेवतिया ने कहा कि उन्होंने किसानों के दर्द को नजदीक से महसूस किया है। उसके बाद ही सोच विचार कर यह फैसला लिया है।
तेवतिया ने दौरान भट्टा पारसौल आंदोलन को याद करते हुए कहा कि उस दौरान उनके ऊपर डीएम को गोली मारने के आरोप लगे थे। जो गलत थे। फिलहाल इस दल से बरेली, आजमगढ़, इलाहाबाद, कानपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों के किसानों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद धीरे -धीरे पूरे देश के किसानों को इससे जोड़ा जाएगा। बैठक के दौरान मौजूद अन्य किसानों ने भी अपनी बात रखी।