{"_id":"6ad633121b6de0394b06fc82","slug":"demand-for-the-restoration-of-the-rank-of-subedar-major-in-the-crpf-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159867-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीआरपीएफ में सूबेदार मेजर का पद बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीआरपीएफ में सूबेदार मेजर का पद बहाल करने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
सीआरपीएफ में सूबेदार मेजर का पद फिर से शुरू करने की मांग उठी है। अलायन्स ऑफ ऑल एक्स पैरा मिलिटरी फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने इस संबंध में सीआरपीएफ के महानिदेशक को ईमेल भेजा है। इस पद की बहाली से वरिष्ठ जवानों को सम्मान मिलेगा और उनका मनोबल बढ़ेगा। रणबीर सिंह ने सीआरपीएफ में लांस नायक और नायक के पद फिर से शुरू करने की पहल का स्वागत किया। उन्होंने जवानों को समय पर पदोन्नति देने की मांग करते हुए कहा कि 20 साल की सेवा पूरी करने पर सब इंस्पेक्टर और 25 साल बाद इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिलनी चाहिए। पहले यूनिट और ग्रुप सेंटर में सूबेदार मेजर का पद होता था। इसका दर्जा इंस्पेक्टर से ऊंचा था। हालांकि, अब किसी इंस्पेक्टर को सूबेदार मेजर बनाने या पद से हटाने का फैसला बटालियन कमांडेंट की इच्छा पर निर्भर करता है। एसोसिएशन ने मांग की कि वरिष्ठ इंस्पेक्टरों को पदोन्नति देकर सूबेदार मेजर बनाया जाए और इस पद का वेतनमान भी बढ़ाया जाए।