{"_id":"f4cb3c14f1bc1c4c34dccb3ed402f2c4","slug":"manveer-bhati-aap-s-candidate-from-gautam-budh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवीर होंगे गौतमबुद्ध नगर से आप उम्मीदवार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवीर होंगे गौतमबुद्ध नगर से आप उम्मीदवार!
राजेश भाटी/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 17 Feb 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी की पहली सूची रविवार को जारी हो गई। हालांकि गौतमबुद्ध नगर से प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन मनवीर भाटी के नाम पर चर्चा गर्म है। भाटी किसान आंदोलन से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
दादरी तहसील के बिसरख गांव के किसान परिवार में पैदा हुए मनवीर भाटी छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे हैं। वह 2004 में नोएडा के डिग्री कॉलेज में छात्र संघ का पहली बार चुनाव लडे़ और अध्यक्ष पद के लिए चुने गए।
विज्ञापन
पढ़ें: लोकसभा चुनाव: AAP में टिकट के लिए बगावत!
विज्ञापन
इसके अलावा बिसरख में जमीन अधिग्रहण के दौरान पुरानी आबादी तोड़ने के खिलाफ आंदोलन किया। आंदोलन के चलते उन्हें 15 बार गिरफ्तार भी किया गया। दिल्ली में रविवार को जब लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की गई उस समय भी मनवीर किसानों के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर धरने पर बैठे थे।
उधर अपनी दावेदारी के बारे में पूछे जाने पर मनवीर भाटी ने बताया कि आम आदमी पार्टी से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर टिकट मिलने की कोई सूचना उन्हें नहीं है। हालांकि उनके पास कुछ मीडिया के लोगों से फोन पर जानकारी जरूर मिल रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करेंगे।