{"_id":"60d2c0d5d705e1bf1815405b8bbb2f78","slug":"mansion-fire-woman-rescued-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठी में लगी आग, महिला को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठी में लगी आग, महिला को बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 27 Nov 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-55 की कोठी में बुधवार देर रात आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद बैट्री फट गई, जिससे इसने फर्स्ट फ्लोर को भी चपेट में ले लिया। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद महिला को बचाया।
विज्ञापन
वहीं, छिजारसी में भी देर रात एक प्रोविजन स्टोर में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, डी-53, सेक्टर-55 में बजरंग लाल रहते हैं। वह परिवार समेत ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। फर्स्ट फ्लोर पर सनी कपूर पत्नी करिश्मा के साथ किराये पर रहते हैं। रात करीब 1:30 पर ग्राउंड फ्लोर पर रखे इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
बैट्री फटने से आग तेजी से फैली। इस दौरान दमकल विभाग को सूचना दी गई। फायर स्टेशन ऑफिसर मामचंद बड़ गुर्जर ने बताया कि जब तक गाड़ियां पहुंचीं तब तक आग ने प्रथम तल को भी चपेट में ले लिया था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
इस बीच दमकल कर्मियों ने कोठी के प्रथम तल पर पीछे के हिस्से में फंसी करिश्मा को बचाया। वहीं, रात 3:30 बजे छिजारसी के बुद्ध विहार स्थित गली नंबर 31 में अशरफ के प्रोविजन स्टोर में आग लग गई। दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इससे स्टोर का काफी सामान जल गया।