फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manoj tiwari says government doing wrong use of Delhi resources

दिल्ली के संसाधनों का बेजा इस्तेमाल कर रही है सरकार : तिवारी

Sat, 12 Oct 2019 06:12 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 12 Oct 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
manoj tiwari says government doing wrong use of Delhi resources
मनोज तिवारी - फोटो : ani

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार दिल्ली के संसाधनों का बेजा इस्तेमाल कर दोबारा सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। लोग इसे बखूबी समझ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।  

विज्ञापन


तिवारी करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित गांधी संकल्प यात्रा में बोल रहे थे। यात्रा भाजपा उत्तर पूर्व जिला की ओर से आयोजित की गई थी। यात्रा 28 फुटा पश्चिमी करावल नगर से शुरू होकर दयालपुर सादतपुर विस्तार, तुकमीर शेरपुर होते हुए खजूरी में खत्म हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर  तिवारी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली की केजरीवाल सरकार का अंत होगा और भाजपा सुशासन की स्थापना कर राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मार्गदर्शन में केंद्र सरकार इस दिशा में मजबूती से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

राज्यसभा सांसद विजय गोयल की अगुवाई में शुक्रवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला। इस मौके पर शिकायत की गई कि दिल्ली सरकार सरकारी मशीनरी व दिल्ली के करदाताओं के पैसों का गलत इस्तेमाल करके लोगों को गुमराह कर रही है। 

प्रतिनिधिमंडल का दावा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिल्ली के मुख्य सचिव से बात करके उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल भी शामिल थे। विजय गोयल ने कहा कि केजरीवाल सरकार की 56 महीने की अकर्मण्यता एवं निष्क्रियता से दिल्ली की जनता परेशान हो चुकी है।


वहीं, विजेंद्र गुप्ता ने कहना था कि दिल्ली की जनता में आम आदमी पार्टी की प्रासंगिकता खत्म हो चुकी है। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सरकारी धन के दुरुपयोग करने पर जनता आप सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed