फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manoj tiwari raise questions on aam aadmi party over party donation

अब मनोज तिवारी बोले- हवाला के जरिए काले धन के सफेद कर रही AAP

Tue, 09 May 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 May 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
 manoj tiwari raise questions on aam aadmi party over party donation
kejriwal manoj tiwari - फोटो : सोशल मीड‌िया

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें हर दिन बढ़ती जा रही है। आप सरकार के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आप को चंदे के मामले में कटघरे में खड़ा किया है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी पर हवाला के माध्यम से काले धन को सफेद करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


इस मामले में उन्होंने आप की मान्यता रद करने की भी मांग की। इतना ही नहीं, आप की मान्यता रद करने की मांग को लेकर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शाम को मुख्य निर्वाचन आयोग में ज्ञापन दिया।      
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में मनोज तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आप के पाप का घड़ा फूट गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने फंड को लेकर गलत जानकारी दी है। आप ने चुनाव आयोग, आयकर विभाग और अपनी वेबसाइट पर चंदे की अलग-अलग जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे स्पष्ट है कि वह चंदे के मामले में गड़बड़ी कर रही है। इस मामले को लेकर भाजपा की ओर से आप की मान्यता रद कराने की कवायद आरंभ की जाएगी।      

उन्होंने कहा कि आप की स्थापना के समय से ही अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी को राजनीतिक चंदे के मामले में अन्य दलों से बेहतर दर्शाने की कोशिश की थी, वह दैनिक हिसाब से पार्टी वेबसाइट पर चंदा देने वालों की लिस्ट चढ़ाते थे मगर गत वर्ष जब इस लिस्ट की गड़बडिय़ां पकड़ी गई तो वेबसाइट से चंदा लिस्ट को हटा दिया गया और कहा गया कि हमें मोदी सरकार परेशान कर रही है।

केजरीवाल ने खुद को राजऋषि के रूप में किया प्रोजेक्ट

 manoj tiwari raise questions on aam aadmi party over party donation
manoj tiwari

मनोज तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को राजनीतिक पार्टी का रूप देते हुए अरविंद केजरीवाल ने स्वयं को एक राजऋषि के रूप में स्थापित करने का एक प्रायोजित अभियान चलाया था। उसके माध्यम से वह दिल्ली की जनता को गुमराह करने में भी कामयाब हुए। मगर दो वर्ष बाद आज अरविंद केजरीवाल सत्तालोलुप एवं भ्रष्ट राजभोगी के रूप में जनता के सामने खड़े हैं।      

उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के राजनीतिक सहयोगी लगातार उनके एवं उनकी सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठा रहे हैं। भाजपा इन्हीं मुद्दों को लगातार उठाती रही है और हमें खुशी है कि आज केजरीवाल सरकार देश की भ्रष्टतम सरकार मानी जा रही है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed