फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj Tiwari on Women free ride in Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का झूठ आ गया है सामने : मनोज तिवारी

Thu, 13 Jun 2019 10:34 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 13 Jun 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari on Women free ride in Delhi Metro
मनोज तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की घोषणा का झूठ सामने आ चुका है। मुफ्त यात्रा देने के लिए पिंक टोकन व कार्ड देने के साथ-साथ अलग विंडो बनाने में 8 महीने का समय लगेगा। इससे साफ जाहिर है कि सीएम केजरीवाल की इस घोषणा के पीछे चुनाव में लाभ लेने की मंशा है।

विज्ञापन


ये कहना है दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का। गुरुवार को मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार की मंशा केवल झूठ बोलकर दिल्ली की जनता को गुमराह करने की है। महिलाओं को दिल्ली मेट्रो व डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का प्रलोभन देकर वोट बैंक की राजनीति का असफल प्रयास करना चाह रहे थे।
विज्ञापन


मनोज तिवारी के अनुसार डीएमआरसी का कहना है कि मुफ्त यात्रा देने की परिकल्पना को पूरा करने के लिए कम से कम आठ महीने का वक्त लगेगा। स्पष्ट है कि आठ महीने बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव हैं और फिर चुनाव से पहले आचार संहिता भी दिल्ली में लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सवाल उठता है कि केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं को कब मेट्रो में मुफ्त यात्रा देंगे। लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर जनता द्वारा नकारे जाने के बाद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव को नजदीक पाकर झूठी घोषणाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed