फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj Tiwari launched the campaign to free Delhi from garbage

Delhi NCR News: मनोज तिवारी ने चलाया ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। एमसीडी ने राजधानी को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए शुक्रवार को शाहदरा उत्तरी जोन में दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान के तहत विशाल स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी सहित निगम के वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अभियान की शुरुआत झील पार्क (केशव चौक), लेप्रोसी होम कॉम्प्लेक्स (ताहिरपुर), एमसीडी प्राइमरी स्कूल (नंद विहार) और डीएम ऑफिस (नंद नगरी) सहित कई स्थानों से की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल के छात्र और स्थानीय निवासी शामिल हुए और सामूहिक रूप से स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत का जो सपना दिखाया है, उसे पूरा करने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर काम करना होगा। अभियान में वार्ड समिति के चेयरमैन पुनीत शर्मा, डिप्टी चेयरमैन मुकेश बंसल, पार्षद रितेश सुजी और शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के उपायुक्त अभिषेक कुमार मिश्रा भी शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed