फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj Tiwari invited Kejriwal, said read new law together

मनोज तिवारी ने दिया केजरीवाल को न्योता, कहा साथ पढ़े नया कानून

Thu, 19 Dec 2019 02:36 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 19 Dec 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari invited Kejriwal, said read new law together
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता कानून को लेकर मचे बवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को न्योता दिया है कि वह कनॉट प्लेस में आकर उनके साथ बनाए गए नागरिकता कानून को पढ़े। ताकि जनता के बीच जो भ्रम की स्थिति की उसको दूर किया जा सके। सिर्फ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा को भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बुलाया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दोनों नेताओं को शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पॉर्क में आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि आप से लेकर कांग्रेस पार्टी लोगों को नए कानून को लेकर गुमराह कर रही है। यही वजह है कि दिल्ली में जगह-जगह इसको लेकर विवाद हो रहा है। तिवारी ने कहा कि नागरिकता कानून में कहीं पर भी देश में रह रहे मुस्लिमों की नागरिकता को लेकर कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन


बेवजह विरोधी पार्टियां माहौल को खराब कर रही हैं। यही वजह है कि उन्होंने दोनों पार्टियों के नेताओं को बुलाकर पारित हुए नए कानून को सबके सामने पढ़ने का न्यौता दिया है। सांसद और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मुस्लिम समाज में जो भ्रम की स्थिति पैदा हुई है वह इन नेताओं की देन है। ऐसे में सभी पार्टियों के नेताओं को उनके साथ आकर मुस्लिम समाज के संशय और भ्रम को दूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed