{"_id":"5dc6d3228ebc3e5b09755a62","slug":"manoj-tiwari-expressed-his-happiness-over-ayodhya-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या फैसला : मंगल भवन अमंगल हारी के पाठ से मनोज तिवारी ने जाहिर की फैसले पर खुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या फैसला : मंगल भवन अमंगल हारी के पाठ से मनोज तिवारी ने जाहिर की फैसले पर खुशी
Sat, 09 Nov 2019 08:24 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 09 Nov 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मामले पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने सहिष्णुता का परिचय दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अदालत का फैसला आते ही हारमोनियम थाम लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जिसमें वह राम दरबार के सामने मंगल भवन अमंगल हारी..रामचरित्र मानस की चौपाई को गाना गाते दिखें।
कांग्रेस ने उच्चस्तीय आपातकालीन बैठक बुलाई और सर्वसम्मीति से एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रदेश कांग्रेस ने सभी पक्षकारों व सभी समुदाय के लागों से अपील की है कि वह सद्भाव व आपसी भाईचारा कायम करके सदियों पुरानी गंगा जमुनी संस्कृति की रक्षा करें। सभी पक्षकारों से अपील की है कि संयम बनाए रखें।
भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पिछले 68 वर्षो से न्यायापालिका में यह मामला चल रहा था। सर्वोच्च न्यायालय ने विवाद की भूमि को रामलल्ला को दे दी है। भगवान राम की जन्मभूमि को पूरी तरह से दे दी गई। दूसरे पक्ष को भी पांच एकड़ जमीन देने का निर्णय अदालत का स्वागत योग्य है।
विज्ञापन
न्यायपालिका में एक बार फिर से विश्वास बढ़ा है। खुशी में लोग का अनुभव हम समझ सकते है। मन तो फूट-फूट के रोने का है मगर इसे संभाले हुए है। सभी पक्षकार को इतिहासकारों को, पुरातत्व विशेषज्ञों को, इस पूरे मामले में जिसने भी राय दी उनसब को बधाई। शांति सौहार्द बनाए रखने की कामना है। इंतजार समाप्त हो गया है।
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी समुदायों में धार्मिक सौहार्द और भाई-चारा बढ़ेगा। सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। रामजन्म भूमि विवाद के सभी पक्षकारों, समस्या के शांति पूर्ण समाधान करने के लिए प्रयास कर रही संस्थाओं व धर्म में आस्था रखने वाले करोड़ों भारतीयों के लिए निर्णय सुखदाई होगा। उन्माद फैलाने वाली अफवाहों का शिकार नहीं हों व देश में शांति, एकता और सदभावना बनाए रखें।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि सत्य की जीतते हुए देखना इस सदी की सबसे बड़ी घटना है। राष्ट्रभक्ति, मानवता, लोकतंत्र, संस्कृति एंव अनेकता में एकता की रक्षा ही हमारी सभ्यता का मूलमंत्र है। पूर्व विधायक करण सिंह तंवर ने कहा कि फैसले को धैर्य व उदारता के साथ स्वीकार करें। किसी की हार नहीं हुई है।
हमारे देश ने सदैव दुनिया को शांति का संदेश दिया है। भाईचारा बनाए रखें, भड़काऊ बातें न हीं करे। भाजपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने कहा बहुत जल्दी भव्य राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में होगा। प्रदेश भाजपा केपूर्व महामंत्री अशीष सूद ने कहा सैकड़ों साल बाद फिर राम मंदिर बनेगा। 9 नवंबर ऐतिहासिक दिन।