{"_id":"61d3d8af7fe4f37b72183ab3","slug":"manoj-tiwari-bjp-mp-has-tested-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manoj Tiwari Covid Positive: अरविंद केजरीवाल के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manoj Tiwari Covid Positive: अरविंद केजरीवाल के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित
Tue, 04 Jan 2022 11:08 AM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:08 AM IST
सार
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले डराने लगे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी के संक्रमित होने की खबर आई है। इस बीच संक्रमण पर सियासत भी तेज हो गई है। अरविंद केजरीवाल के संक्रमित होने पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने उन्हें सुपर स्प्रेडर बता दिया।
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले डराने लगे हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि वो संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी के संक्रमित होने की खबर आई है।
विज्ञापन
जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, अपना परीक्षण करवाएं- केजरीवालDelhi: BJP MP Manoj Tiwari says he has tested positive for COVID-19
— ANI (@ANI) January 4, 2022
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। जिसे देखते हुए घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करें। इसके साथ ही अपना परीक्षण करवाएं। हाल ही में केजरीवाल ने अपनी पार्टी के प्रचार के लिए गोवा और पंजाब जैसे चुनावी राज्यों में कई दौरे किए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Corona Positive: दिल्ली के सीएम केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, घर पर खुद को किया आइसोलेट
विज्ञापन
केजरीवाल के संक्रमित होने पर आप के पूर्व विधायक का हमला
आप(आम आदमी पार्टी) के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा जो अब भाजपा का हिस्सा हैं, ने केजरीवाल पर ट्वीट कर जबरदस्त हमला किया है। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उन्हें सुपर स्प्रेडर तक बता दिया है। कपिल ने अपने ट्वीट में लिखा, ये जो पटियाला में, लखनऊ में, गोवा में कोरोना फैलाने का पाप करके आये हो उसका जिम्मेदार कौन? तुम सच में सुपर स्प्रेडर हो।