{"_id":"5c41190abdec22736e4eb683","slug":"manoj-tiwari-attacked-delhi-government-on-cold-blooded-death-issue-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथनी-करनी में अंतर, गरीब मर रहे हैं दिल्ली सरकार चुपः मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथनी-करनी में अंतर, गरीब मर रहे हैं दिल्ली सरकार चुपः मनोज तिवारी
Fri, 18 Jan 2019 05:38 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 18 Jan 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान जवाब देते मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राजधानी में ठंड से बेघरों की मौत मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरा है। तिवारी ने कहा कि एक तरफ तो सरकार विश्वस्तरीय शेल्टर होम बनाने का दावा कर रही है। वहीं, मात्र 45 दिनों में 331 लोगों की मौत सरकार के दावों की पोल खोल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने नाम के विपरीत काम कर रही है।
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार गरीब विरोधी है और इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि सरकार का गरीबों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। रैन बसेरों की हालत दयनीय है। बेघरों के लिए रहने की जगह नहीं है। गरीब ठंड में सड़कों पर सोने के लिए मजबूर है और उनकी जान जा रही है।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि सरकार ने 200 से ज्यादा शेल्टर होने का दावा किया है, बताए आखिर कहां है। तिवारी ने कहा कि बेघर लोगों का कोई नहीं होता और सरकार ही उनकी हमदर्द होती है। सरकार को इन लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने चाहिए। अभी भी देर नहीं हुई सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाकर इन गरीबों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए ताकि और लोग न मरे।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि सितंबर माह में भी 200 लोगों की मौत हुई है। इतना ही नहीं एक जनवरी से 14 जनवरी के बीच भी 96 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे स्पष्ट है कि सरकार और आप में संवेदनशीलता नहीं है। इस अवसर पर तिवारी के अलावा मीडिया प्रभारी प्रत्युष कंठ, नीलकांत बक्शी और आशोक गोयल ने भी सरकार की निंदा करते हुए कहा कि उसकी कथनी-करनी में अंतर है।