{"_id":"5c369733bdec2256c50f4f98","slug":"manoj-arora-said-ed-pressuring-him-to-take-name-of-vadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लांड्रिंग मामला: मनोज अरोड़ा ने ईडी पर लगाया वाड्रा का नाम लेने के दबाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनी लांड्रिंग मामला: मनोज अरोड़ा ने ईडी पर लगाया वाड्रा का नाम लेने के दबाव का आरोप
Thu, 10 Jan 2019 06:22 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 10 Jan 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
robert vadra
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट ने राबर्ट वाड्रा के करीबी सहयोगी और मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी मनोज अरोड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से दो दिन में जवाब मांगा है। याचिका में मनोज अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि ईडी इस मामले में उस पर नियोक्ता राबर्ट वाड्रा का नाम लेने का दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन
पटियाला हाउस अदालत के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार ने मनोज अरोड़ा के खिलाफ बेमियादी गैरजमानती वारंट जारी करने के आवेदन पर भी सुनवाई 11 जनवरी को तय की है। ईडी का कहना है कि मामला लंदन में 19 लाख पौंड की संपत्ति से जुड़ा है। यह संपत्ति राबर्ट वाड्रा की है और इसकी खरीद के लिए धन की व्यवस्था अरोड़ा ने की थी। यह संपत्ति फरार आर्म्स डीलर संजीव भंडारी की दुबई स्थित कंपनी के खाते से भुगतान करके खरीदी गई थी। इसके कुछ समय बाद स्काई लाइट ने भंडारी की कंपनी को करीब 19 लाख पौंड का भुगतान किया था।
विज्ञापन