फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish sisodia welcomes decision to cancel cbse class 12th board exam says its time to make strategy for future

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा: मनीष सिसोदिया ने किया फैसले का स्वागत, कहा- यही सही समय है अगले साल की रणनीति बनाने का

Wed, 02 Jun 2021 11:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 02 Jun 2021 11:43 AM IST
सार

हमारे पास एक साल है और जैसी अभी की स्थिति है उसे देखकर तो अगले साल भी कुछ ऐसे ही हालात रहने की संभावना है।

विज्ञापन
manish sisodia welcomes decision to cancel cbse class 12th board exam says its time to make strategy for future
मनीष सिसोदिया - फोटो : आप के यूट्यूब अकाउंट से वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने के फैसले का स्वागत किया है और कहा कि यही सही समय है जब हमें भविष्य की परीक्षाओं को लेकर रणनीति बनाना चाहिए। हमारे पास एक साल है और जैसी अभी की स्थिति है उसे देखकर तो अगले साल भी कुछ ऐसे ही हालात रहने की संभावना है।

विज्ञापन


एक समाचार चैनल से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम परीक्षा रद्द होने के फैसले का स्वागत करते हैं। हम शुरू से ही परीक्षा रद्द कराने के समर्थन में नहीं थे। इस वक्त परीक्षा कराने की जिद्द बहुत भारी पड़ती। यह फैसला डेढ़ करोड़ बच्चों के हित में है, कोरोना काल में ये विकल्प बेहतर है।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि बच्चों के परिणाम के लिए आपका क्या फॉर्मूला है तो बोले कि, स्कूलों के पास क्लास एक से लेकर 12वीं तक बच्चों की पूरी हिस्ट्री होती है। किसी बच्चे की क्षमता को परखने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही अगर परिणाम जारी करना है तो नौवीं, दसवीं, 11वींं और 12वीं के प्रीबोर्ड के आधार पर उनका मूल्यांकन कर अंक दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने ये भी कहा कि इस बार तो हमने जैसे तैसे बच्चों के परीक्षा परिणाम पर फैसला ले लिया है लेकिन अब हमारे पास पूरा एक साल है। एक साल बाद परीक्षा कैसे कराएंगे अब इसके बारे में  सोचना चाहिए। जिन छात्रों को परीक्षा देनी है उनके लिए विकल्प खुला हुआ है।


जब सिसोदिया से कोरोना की थर्ड वेव के बारे में पूछा गया तो बोले कि थर्ड वेव की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने पर हम अभी कुछ नहीं कह सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed