फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish sisodia talked about ration door step delivery

मनीष सिसोदिया ने अधिकारियों संग LG को घेरा, कहा- अफसरों ने की राशन चोरी और..

Fri, 02 Mar 2018 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Mar 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
manish sisodia talked about ration door step delivery
manish sisodia - फोटो : vivek nigam

राशन की डोर स्टेप डिलिवरी योजना बनाने में देरी पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अधिकारी असहयोगात्मक रवैया अपना रहे है।

विज्ञापन


अंतिम तीन कैबिनेट बैठक में राशन की डोर स्टेप डिलिवरी का प्रस्ताव मुख्य सचिव को लाना था, लेकिन वह एक मार्च को हुई तीसरी कैबिनेट बैठक में भी लेकर नहीं आएं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि राशन चोरी में अधिकारी शामिल है जिसके चलते वह यह प्रस्ताव नहीं ला रहे है। एलजी उन राशन चोरी करने वालों को प्रोटेक्ट कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राशन चोरी में राजनीतिज्ञ से लेकर अधिकारी तक शामिल है

manish sisodia talked about ration door step delivery
manish sisodia - फोटो : vivek nigam

कैबिनेट बैठक के बाद सचिवालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में राशन चोरी में राजनीतिज्ञ से लेकर अधिकारी तक शामिल है।

हम इसके खिलाफ सत्ता में नहीं आने से पहले लड़ाई लड़ रहे है। सत्ता में आने के बाद भी इसमें पारदर्शिता लाने की कोशिश कर रहे है। इसके लिए पीओएस (बॉयोमैट्रिक मशीन) के जरिए राशन वितरण की योजना बनी।

मगर इंटरनेट सेवाएं ठीक नहीं होने से यह फ्लॉप हो गई। आम लोग परेशान हो रहे है। इसलिए हम डोर स्टेप डिलिवरी योजना लाना चाहते है। जिसमें राशन का पैकेट राशनकॉर्ड धारक के घर पहुंचा दिया जाएगा।

योजना के बारे में भी बताया

manish sisodia talked about ration door step delivery
kejriwal sisodia - फोटो : अमर उजाला

मनीष सिसोदिया बताया कि हमने पहले इस योजना को लाने के लिए जनवरी तक का लक्ष्य रखा था। मुख्य सचिव ने इसे 20 फरवरी की कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाने की बात कही। हमने मान लिया मगर 27 फरवरी की कैबिनेट में भी प्रस्ताव लेकर नहीं आएं।

फिर मनीष सिसोदिया एक मार्च की कैबिनेट में लाने को कहा मगर बृहस्पतिवार को फिर वह लेकर नहीं आए। जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अगले कैबिनेट बैठक यानि मंगलवार को प्रस्ताव के साथ हर हाल में आने की बात कही तो अब पता चला कि फूड कमिश्नर छुट्टी पर चले गए है। वह बिना मंत्री और मुख्यमंत्री को बताएं।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एलजी ने कहा था कि कोई भी प्रधान सचिव या आयुक्त स्तर का अधिकारी बगैर मंत्री और मुख्यमंत्री की मंजूरी के छुट्टी पर नहीं जाएगा। मगर अधिकारी इस योजना को शुरू से ही टालने की कोशिश में जुटे है। हम एलजी साहब से पूछना चाहते है कि आप इन अधिकारियों को जो राशन चोरी में शामिल है उन्हें क्यों प्रोटेक्ट कर रहे है। क्या वह इनपर बगैर पूछे छुट्टी पर जाने पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed