फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia surrounded to a woman at the kejriwal door

AK के दरवाजे पर सिसोदिया को महिला ने घेरा

Sat, 22 Mar 2014 04:53 PM IST
Updated Sat, 22 Mar 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia surrounded to a woman at the kejriwal door

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के दरवाजे पर शुक्रवार दोपहर बाद पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को विरोध का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आई एक महिला के सवालों की बौछारों के बीच मनीष वहां से चले गए।

विज्ञापन


हालांकि उनके एक समर्थक के साथ महिला की जमकर नोक-झोंक हुई। प्रतिभा सिसोदिया, सहारनपुर से पार्टी के प्रत्याशी योगेश दहिया के खिलाफ पिछले तीन दिनों से तिलक लेन स्थित केजरीवाल के आवास के बगल में अनशन पर बैठी हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को उनकी बहन आभा भी उनके साथ थीं। केजरीवाल के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस खत्म होने के बाद मनीष सिसोदिया बाहर अपनी कार की तरफ बढ़े। तभी आभा ने उन्हें घेर लिया और योगेश के खिलाफ आरोप लगाते हुए कई सवाल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनते-सुनते कहां चले गए सिसोदिया?

Manish Sisodia surrounded to a woman at the kejriwal door

सवालों की लंबी फेहरिस्त सुनते-सुनते मनीष वहां से चले गए। इस पर आभा ने मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगा दिया। इतना सुनते ही मनीष का एक समर्थक दोनों महिलाओं से उलझ गया। करीब पांच मिनट तक दोनों के बीच तीखी नोक-झोंक होती रही।

वहां मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। प्रतिभा ने कहा कि योगेश दहिया के खिलाफ सहारनपुर के थाना सदर बाजार में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने, योगेश पर करीब तीन सौ करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी जब तक ईमानदार उम्मीदवार नहीं उतारती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। वहीं, पार्टी का कहना है कि प्रतिभा ने टिकट का आवेदन किया था। लेकिन टिकट नहीं मिलने पर वह नाराजगी जता रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed