{"_id":"b46ea7bfac606f35ed0324dacc6c6f92","slug":"manish-sisodia-starts-signature-campaign-in-delhi-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का संदेश लेकर निकले सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का संदेश लेकर निकले सिसोदिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Aug 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में बुधवार को मनीष सिसौदिया, आशुतोष, दिलीप पांडेय कार्यकर्ताओं के साथ पटपड़गंज विधानसभा में दस्तखत मुहिम पर निकले। नेताओं ने दावा किया कि पंद्रह दिवसीय अभियान में पार्टी दिल्ली के हर घर तक पहुंचेगी।
पढ़ें-हर बार केजरीवाल के साथ क्यों होता है ये पंगा?
विज्ञापन
सिसौदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता काफी परेशान है। यही वजह है कि पार्टी दिल्ली में चुनाव की मांग कर रही है। कार्यकर्ता दिल्ली की 70 विधानसभाओं में जाएंगे।
विज्ञापन
मतदाताओं से बात करके चुनाव के पक्ष में जनमत तैयार किया जाएगा। लोगों की जो भी राय होगी, पारदर्शिता के मद्देनजर उसे ऑनलाइन भी किया जाएगा।
मालूम हो कि जंतर-मंतर पर 3 अगस्त की रैली में अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल नजीब जंग से विधानसभा भंग करने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी दिया था। समय खत्म होने के बाद पार्टी ने दस्तखत मुहिम शुरू की है।