फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia sends legal notice Manoj Tiwari over Corruption in Class Room

मनीष सिसोदिया ने मनोज तिवारी को दिया भ्रष्टाचार मामले में कानूनी नोटिस, कहा- 48 घंटे में मांगे माफी

Wed, 03 Jul 2019 08:22 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 03 Jul 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia sends legal notice Manoj Tiwari over Corruption in Class Room
मनीष सिसोदिया - फोटो : Social Media

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद प्रवेश वर्मा और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। मामला क्लास रूम बनवाने में मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार का तीनों नेताओं की तरफ से लगाए गए आरोप से जुड़ा है। नोटिस में कहा गया है कि 48 घंटे के भीतर तीनों नेता सिसोदिया से लिखित में माफी मांगने के साथ सही तथ्य को प्रकाशन भी करवाएं। ऐसा न करने पर आपराधिक मामला दर्ज करने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया के वकील की तरफ से भेजे गए कानूनी नोटिस में उनके वकील ने लिखा है कि बीते एक जुलाई को तीनों नेताओं ने मीडिया के सामने गलतबयानी करके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ मानहानि के आरोप लगाए हैं। इसमें केजरीवाल और सिसोदिया के भ्रष्टाचारी चेहरे जैसी तथ्यहीन बातें कहीं गई थी। स्कूलों में क्लास रूम बनवाने में दो हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार की बात कही गई थी। इसके लिए एक आरटीआई का सहारा लिया गया है, जिसके आंकड़ों का गलत और मनमाने तरीके से मीडिया के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन


कानूनी नोटिस में कहा गया है कि इस तरह के आरोपों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले नेताओं की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। ऐसे में नोटिस मिलने के 48 घंटे के अंदर तीनों नेता बिना शर्त लिखित में माफी मांगे साथ ही देश भर के समाचार पत्रों में सही तथ्यों का प्रकाशन भी करवाएं। साथ ही चेतावनी दी है कि माफी न मांगने की हालत में तीनों पर कानूनी कार्रवाई होगी। इसमें मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा। वहीं, सिविल कानूनों के तहत भी मुकदमा दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed