{"_id":"5b7848de42c79246424d5a36","slug":"manish-sisodia-says-signature-bridge-to-be-opened-for-public-use-by-oct-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले दिल्लीवालों को मिलेगा सिग्नेचर ब्रिज का तोहफा, सिसोदिया ने किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले दिल्लीवालों को मिलेगा सिग्नेचर ब्रिज का तोहफा, सिसोदिया ने किया मुआयना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 19 Aug 2018 06:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने बृहस्पतिवार को उत्तर पूर्वी संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के लोक सभा प्रभारी दिलीप पांडेय के साथ सिग्नेचर ब्रिज का मुआयना किया। सिसोदिया ने प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर दिलीप पांडेय ने कहा कि सिग्नेचर ब्रिज प्रोजेक्ट में देरी से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों को यातायात की समस्या से जूंझना पड़ता है। इसलिए अब इस प्रोजेक्ट को अक्तूबर तक तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों को दीवाली के तोहफे के रूप में सिग्नेचर ब्रिज मिलेगा। इस बीच उन्होंने कहा कि लोगों की बड़ी समस्या को ध्यान में रखते हुये दिल्ली सरकार ने बीते महीने पुल के लिए अंतिम किश्त जारी करने के प्रस्ताव मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद प्रोजेक्ट में तेजी आई। इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने ब्रिज के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट भी देखी। उन्होंने कहा कि काफी समय से लम्बित सिग्नेचर ब्रिज से बाहरी दिल्ली से यूपी के गाजियाबाद इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही इससे दिल्ली के टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।
सिग्नेचर ब्रिज करीब 1518.37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाने वाला करीब 251 मीटर ऊंचा ब्रिज होगा। इसके पायलोन की ऊंचाई 154 मीटर होगी। ब्रिज पर 19 स्टे केबल्स हैं।
पायलोन के चारों तरफ शीशे लगाए गए हैं और लिफ्ट के जरिए जब लोग यहां पर पहुंचेंगे तो उन्हें यहां से दिल्ली का टॉप व्यू देखने को मिलेगा। प्रोजेक्ट की योजना करीब 13 साल पहले शुरू की गयी थी। 2004 में मंजूर इस प्रोजेक्ट को 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले तैयार होना था।
पायलोन के चारों तरफ शीशे लगाए गए हैं और लिफ्ट के जरिए जब लोग यहां पर पहुंचेंगे तो उन्हें यहां से दिल्ली का टॉप व्यू देखने को मिलेगा। प्रोजेक्ट की योजना करीब 13 साल पहले शुरू की गयी थी। 2004 में मंजूर इस प्रोजेक्ट को 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले तैयार होना था।