{"_id":"5c56360cbdec22738563df46","slug":"manish-sisodia-says-no-provision-in-budget-for-delhi-metro-phase-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो फेज-4 के लिए बजट नहीं दे केंद्र ने किया सौतेला व्यवहार, आप संसद में उताएगी मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो फेज-4 के लिए बजट नहीं दे केंद्र ने किया सौतेला व्यवहार, आप संसद में उताएगी मुद्दा
Sun, 03 Feb 2019 06:00 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Feb 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने बजटीय प्रस्तावों के मामले में केंद्र पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली मेट्रो के काम को लेकर दिल्ली सरकार पर इल्जाम लगाने वाली भाजपा सरकार ने मेट्रो फेज-4 के लिए एक पैसा भी नहीं दिया। सिसोदिया ने दावा किया कि बजट पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) सांसद इस मसले को जोर-शोर से उठाएंगे।
विज्ञापन
अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए सिसोदिया ने कहा कि शुक्रवार को संसद में भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल का अंतरिम बजट रखा। इसमें भाजपा सरकार ने दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार किया। केंद्र को लाखों करोड़ रुपये का राजस्व दिल्ली से मिलता है, लेकिन बदले में केंद्र दिल्ली को सिर्फ 325 करोड़ रुपये ही देता है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा लंबे समय से दिल्ली सरकार पर मेट्रो के कामकाज में रुकावट पैदा करने का आरोप लगाती रही है। लेकिन जब मेट्रो फेज-4 के संबंध में गहराई से जांच-पड़ताल की तो पता चला कि उसमें 10 हजार करोड़ का अतिरिक्त खर्च आ रहा था। अब जब दिल्ली सरकार ने प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है तो केंद्र बजट देने में आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन
सिसोदिया के मुताबिक, बजट में यह देखकर दुख हुआ कि मेट्रो फेज-4 के बारे में कोई एलान नहीं किया गया। जबकि फेज-4 के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। केंद्र सरकार के इस रवैये का दिल्ली सरकार विरोध करती है। इस मसले को विधानसभा में उठाने के साथ लोक सभा व राज्य सभा में भी उठाया जाएगा। सिसोदिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने इस सवाल को पहले भी उठाया है कि फायदा व नुकसान का आधा-आधा हिस्सा केंद्र व दिल्ली को उठाना चाहिए। जबकि अभी फायदा होने पर दिल्ली और केंद्र के बीच आधा-आधा रकम बंट जाती है, लेकिन घाटा सिर्फ दिल्ली सरकार को वहन करना पड़ता है। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र दिल्ली की जनता के साथ सौतेला व्यवहार क्यों कर रहा है?