मनीष सिसोदिया का दावा: भाजपा ने भेजा संदेश, AAP तोड़कर हमारे साथ आओ, सारे केस खत्म कर देंगे
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि आप को तोड़ने पर सीबीआई और ईडी के सभी केस बंद कराने के लिए उन्हें भाजपा की ओर से ऑफर मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर मचे घमासान के बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि मेरे पास भाजपा का संदेश आया है, आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे सीबीआई और ईडी के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं, सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों- षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।
मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे
मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ। सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं।जो करना है कर लो— Manish Sisodia (@msisodia) August 22, 2022विज्ञापन
भाजपा ने किया पलटवार
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि हम जातिधर्म की राजनीति नहीं करते और अब चोरी के आरोप में जेल जाना है तो जातिकार्ड खेलना शुरू। महाराणा प्रताप के वंशज दारू बेचने, भ्रष्टाचार का कारोबार नहीं करते। उन्होंने तो देशविरोधी ताकतों को खत्म किया था और आप सब देशविरोधी ताकतों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने में विश्वास रखते हैं।
हम जातिधर्म की राजनीति नहीं करते और अब चोरी के आरोप में जेल जाना है तो जातिकार्ड खेलना शुरू,महाराणा प्रताप जी के वंशज दारू बेचने-भ्रष्टाचार का कारोबार नहीं करते, उन्होंने तो देशविरोधी ताकतों को खत्म किया था व आप सब देशविरोधी ताकतों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने में विश्वास रखते है। https://t.co/iRb8nJHHCy
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) August 22, 2022
अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल को घेरा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे के भीतर जवाब देने का समय दिया था, लेकिन उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला। यह उनके भ्रष्टाचार को साबित करता है, सरगना अभी भी चुप है।
Delhi | I'd given (Delhi CM & AAP Convenor) Arvind Kejriwal time to respond within 24 hours but he hasn't spoken a word. This proves their corruption... Kingpin is still quiet: Union Min Anurag Thakur https://t.co/YCMeholXsX pic.twitter.com/8wH4lWZR5T
— ANI (@ANI) August 22, 2022
बता दें, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार की पूर्ववर्ती एक्साइज पॉलिसी को लेकर सीबीआई जांच के घेरे में चल रहे हैं। उनके खिलाफ आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले को लेकर केस दर्ज किया गया है।
इस बीच सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल के साथ दो दिन के दौरे पर गुजरात जा रहा हूं। जिस प्रकार से दिल्ली में काम हुआ है और जिस प्रकार से पंजाब में काम हो रहे हैं, इससे प्रभावित होकर गुजरात की जनता केजरीवाल को एक मौका देना चाहती है। पिछले 27 साल में भाजपा ने गुजरात के लिए जो नहीं किया वो केजरीवाल की सरकार करके दिखाएगी।
आम आदमी पार्टी ने कहा उनको (मनीष सिसोदिया) मुख्यमंत्री पद के लिए ऑफर आया था। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सिसोदिया ने उनसे कहा कि मेरा सपना मुख्यमंत्री बनने का नहीं, हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाने का है।
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पहले भाजपा के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीबीआई और ईडी की धमकी देते हैं और उसके बाद सीबीआई की कार्रवाई होती है। केंद्र सरकार चाहती है कि महंगाई बढ़ती रहे और कोई विपक्षी दल सरकार से सवाल न करे। भाजपा चाहती है कि मोदी जी के मित्रों को राहत मिल जाए और विपक्ष चुप रहे।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग की।
BJP workers protest against Aam Aadmi Party outside Delhi CM Arvind Kejriwal's residence pic.twitter.com/2hnHwn3DlT
— ANI (@ANI) August 22, 2022