फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   81 year old owner had switched off his mobile phone after the accident

कैसे हरिराम तक पहुंची पुलिस?: 81 साल के मालिक ने हादसे के बाद बंद किया था मोबाइल, 10 टीमें लगीं तो दबोचा गया

Mon, 07 Sep 2026 08:44 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 07 Sep 2026 08:44 PM IST
सार

पीजी हादसे के बाद फरार हरिराम गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी पत्नी उर्मिला और बेटे महेश भी पकड़े गए। पीजी का संचालन हरिराम-महेश करते थे।

विज्ञापन
81 year old owner had switched off his mobile phone after the accident
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी हरिराम - फोटो : X @ANI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजी हादसे के बाद फरार हुए 81 वर्षीय हरिराम गुप्ता को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। मामले में उसकी 75 वर्षीय पत्नी उर्मिला गुप्ता और 52 वर्षीय बेटे महेश गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस इमारत में पीजी चल रहा था, वह उर्मिला गुप्ता के नाम थी, जबकि उसके संचालन और प्रबंधन में हरिराम और महेश की भूमिका थी। इमारत की दो मंजिलों के बिजली कनेक्शन भी हरिराम के नाम पर हैं।

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही हरिराम ने मोबाइल फोन बंद कर दिया और अपना ठिकाना बदल लिया। पुलिस को आशंका थी कि वह देश छोड़कर भाग सकता है। इसके बाद उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया। साथ ही उसका विवरण एयरपोर्ट और आसपास के राज्यों की पुलिस को भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में 10 टीमें लगाई गईं। दिल्ली पुलिस की विभिन्न इकाइयों के साथ टीमों ने राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई जगह दबिश दी। साउथ कैंपस थाने में गैर इरादतन हत्या, भवन के रखरखाव में लापरवाही और लोगों की सुरक्षा खतरे में डालने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है।

विज्ञापन

किसकी थी कितनी जिम्मेदारी?
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भवन के रखरखाव, मरम्मत और पीजी संचालन से जुड़े फैसले कौन लेता था। पीजी संचालकों और लेबर ठेकेदार की तलाश भी जारी है। जांच में उनकी भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

गुरुग्राम में भी पुलिस ने दी थी दबिश, घर-दुकान पर मिला ताला
हरिराम गुप्ता की तलाश में दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर-23 स्थित मकान नंबर 271एफ पर दबिश दी। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में घर के आसपास निगरानी करते रहे। हादसे के बाद से हरिराम परिवार समेत घर और पेंट की दुकान बंद कर भूमिगत हो गया था।

सोमवार को अमर उजाला की टीम पहुंची तो घर पर ताला मिला। एक युवती चाबी लेकर पहुंची, लेकिन मीडिया की मौजूदगी देखकर बिना ताला खोले लौट गई। स्थानीय लोगों को इसी दौरान हादसे में मालिक की भूमिका और उसके यहां रहने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed