{"_id":"6172c4a596ccc73bed08b1ee","slug":"manish-sisodia-said-people-will-ask-the-center-why-it-took-so-long-to-introduce-100-crore-vaccines","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष सिसोदिया ने कहा, लोग केंद्र से सवाल पूछेंगे- 100 करोड़ वैक्सीन लगाने में इतनी देर क्यों हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष सिसोदिया ने कहा, लोग केंद्र से सवाल पूछेंगे- 100 करोड़ वैक्सीन लगाने में इतनी देर क्यों हुई
Fri, 22 Oct 2021 07:33 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:33 PM IST
सार
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी वाहवाही लूटने के लिए विदेश को वैक्सीन निर्यात करती रही, जबकि इसी दौरान देश में वैक्सीन की कमी बनी रही। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा...
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना की 100 करोड़ टीके लगाए जाने की घटना पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि देश के इतिहास में यह एक बड़ा मील का पत्थर है। इसके लिए देश के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी जानी चाहिए। इसे देश की उपलब्धि के तौर पर हमेशा याद रखा जाएगा। लेकिन इसी के साथ उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला भी किया और कहा कि जब हमारे देश में एक साथ कई वैक्सीन बनाई जा रही थीं, तो यह सवाल हर व्यक्ति पूछेगा कि 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने में इतनी देरी क्यों हुई?
विज्ञापन
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी वाहवाही लूटने के लिए विदेश को वैक्सीन निर्यात करती रही, जबकि इसी दौरान देश में वैक्सीन की कमी बनी रही। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार को लोगों के इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि सभी लोगों तक वैक्सीन लगाने के लिए इतना ज्यादा समय क्यों लगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत में जहां 2-2 वैक्सीन बननी शुरू हो गई थीं, लंबे समय तक भारत सरकार इस तथ्य को नजरअंदाज करती रही कि भारत के लोगों को भी वैक्सीन की जरूरत है। उन्हें कहा कि यही काम अगर सरकार ने मुस्तैदी से कर लिया होता तो 100 करोड़ का लक्ष्य हम पांच-छह महीने पहले ही हासिल कर चुके होते।
विज्ञापन