फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia's judicial custody extended till May 1

Delhi: मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, शराब घोटाला मामले में एक मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Mon, 17 Apr 2023 02:30 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 17 Apr 2023 02:30 PM IST
सार

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत सोमवार को 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है।
 

विज्ञापन
Manish Sisodia's judicial custody extended till May 1
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की नई शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को एक बार फिर कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत एक मई तक बढ़ा दी। कोर्ट ने सीबीआई मामले में भी मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत एक मई तक बढ़ा दी।

विज्ञापन

राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष ईडी ने कहा कि सिसोदिया ने यह दिखाने के लिए बनाए गए ई-मेल लगाए है कि नीति के लिए सार्वजनिक स्वीकृति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईढी ने कहा, हमारे पास सबूत हैं कि सिसोदिया ने ई-मेल प्लांट किए थे। ये न केवल आबकारी विभाग के आधिकारिक ई-मेल खाते में बल्कि उनके व्यक्तिगत ई-मेल खाते में भी प्राप्त हुए हैं। ईडी के वकील ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि ई-मेल की सामग्री सिसोदिया द्वारा दी गई थी जो उनके एजेंडे के अनुकूल थी।

मनगढ़ंत ई-मेल यह दिखाने के लिए भेजे गए थे कि नीति को सार्वजनिक स्वीकृति मिली है। यह एक दिखावटी स्वीकृति है, रिश्वत के बदले शराब उत्पादक संघों को लाभ देने के लिए अवैध पारिस्थितिकी तंत्र बनाया गया था। ईडी के विशेष लोक अभियोजक ज़ोहेब हुसैन ने तब अदालत से कहा कि एजेंसी उन्हें केस डायरी दिखाना चाहती है। हालांकि, जांच एजेंसी ने कहा कि उसके खिलाफ जांच पूरी करने के 60 दिन अभी खत्म नहीं हुए हैं। ईडी ने कहा, हम इसे 60 दिनों के बाद आपके सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed