फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia Padyatra Live update today offers prayers at Kalkaji Temple

Manish Sisodia: कालकाजी मंदिर में मनीष सिसोदिया ने की पूजा, फिर बोले- केजरीवाल भी जेल से जल्द आएंगे बाहर

Sat, 17 Aug 2024 09:06 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 17 Aug 2024 09:06 AM IST
सार

Manish Sisodia Padyatra: पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को सुबह दिल्ली के कालकाजी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और मां कालका का आशीर्वाद लिया।  

विज्ञापन
Manish Sisodia Padyatra Live update today offers prayers at Kalkaji Temple
कालकाजी मंदिर पहुंचे मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया की पदयात्रा का आगाज हो चुका है। शनिवार सुबह मनीष सिसोदिया दिल्ली से सबसे प्राचीन कालकाजी मंदिर पहुंचे और मां कालका का आशीर्वाद लिया। इससे पहले सिसोदिया कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे थे। 

विज्ञापन

जल्द जेल से बाहर आएंगे केजरीवाल
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद मैं कालकाजी मंदिर में प्रार्थना करने पहुंचा। मैंने दिल्ली की जनता की प्रार्थना सुनने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया। मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया की पदयात्रा का आगाज
सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली पदयात्रा की शुरुआत कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज के निर्वाचन क्षेत्र ग्रेटर कैलाश से हुई। पदयात्रा के पहले दिन सिसोदिया ग्रेटर कैलाश की अलकनंदा मार्केट पहुंचे, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सिसोदिया को खुद के बीच देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे। बच्चों द्वारा हाथ से लिखे ‘वेलकम बैक मनीष सिसोदिया सर’ का पोस्टर देख सिसोदिया अभिभूत हो गए और सिर पर हाथ रखकर उनको आशीर्वाद दिया। वहीं, उन्हें देखकर महिलाओं का दर्द भी छलक उठा और उन्होंने राखी बांद कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

विज्ञापन

पदयात्रा में उमड़ी भीड़, लोगों ने ली सेल्फी
इस अवसर पर सिसोदिया से मिलने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उनके स्वागत में पुष्पवर्षा की और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सिसोदिया ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। सिसोदिया को अपने बीच देखकर लोग काफी उत्साहित दिखे। कई युवा, महिलाएं और समर्थकों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई।

लोगों का हाल जाना और फीडबैक भी लिया
सिसोदिया ने पदयात्रा के दौरान दुकानदारों-रेहड़ी पटरीवालों, महिलाओं और आम लोगों से हाथ मिलाकर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने उनसे दिल्ली सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया। मनीष सिसोदिया ने कई लोगों को गले गलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed