फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia gave advertising contracts to his relatives?

'सिसोदिया ने रिश्तेदारों को दिए विज्ञापनों के ठेके'

Thu, 01 Oct 2015 10:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia gave advertising contracts to his relatives?

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और साफ-सुधरी राजनीति के दावे के साथ दिल्ली में विरोधियों का सफाया कर सत्ता कब्जाने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार सवालों के घेरे में हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार पर विज्ञापनों में धांधली का आरोप लगाया गया है। इसके मुताबिक सरकार की ओर से विज्ञापन नियमों की अनदेखी करते हुए काम किया गया।

इसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा है। आरोपों के मुताबिक सिसोदिया ने अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए विज्ञापन के ज्यादा ठेके दिलाए।

विज्ञापन

एसीबी प्रमुख ने दिए जांच के आदेश

Manish Sisodia gave advertising contracts to his relatives?

एसीबी की ओर से विज्ञापन विभाग को नोटिस भी भेजा गया है और मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक विज्ञापन में धांधली की शिकायत एसीबी में एक व्यक्ति ने दर्ज कराई।

इतना ही नहीं शिकायतकर्ता ने एसीबी को विज्ञापनों से जुड़े कुछ सबूत भी सौंपे हैं। ऐसे में जाहिर है कि इन सबूतों के आधार पर ही एसीबी जांच को आगे बढ़ा सकती है।

एसीबी प्रमुख मुकेश मीणा इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्हें विज्ञापनों में धांधली और अनियमितता की शिकायत मिली है। जिसके चलते मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed