फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish sisodia declares kejriwal as punjab next cm candidate in mohali rally

पंजाब में आप के सीएम उम्मीदवार होंगे केजरीवाल: सिसोदिया

Tue, 10 Jan 2017 10:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
manish sisodia declares kejriwal as punjab next cm candidate in mohali rally
kejriwal

पंजाब चुनाव के ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब के साथ-साथ दिल्लीवालों को भी चौंका दिया है। मोहाली में एक रैली को संबोधित करते हुए द‌िल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ये बड़ा ऐलान किया है कि पंजाब में आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ही होंगे।

विज्ञापन


हालांकि रैली में मनीष ‌ने ये भी कहा कि जो भी आप की तरफ से सीएम बने उसकी जिम्मेदारी केजरीवाल की ही होगी। उन्होंने कहा कि मुझसे कई बार पूछा गया क‌ि पंजाब में  'आप' का सीएम कैंडिडेट कौन होगा तो ये मान कर चलें कि पंजाब के सीएम केजरीवाल ही होंगे।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया की यह घोषणा दिल्लीवालों को भी चौंका देने वाली है क्योंकि द‌िल्ली के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने के ठीक बाद केजरीवाल ने उसी मंच से ये ऐलान किया था कि अगले पांच साल तक वह केवल दिल्ली की सेवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'द‌िल्ली से भाग रहे हैं केजरीवाल'

manish sisodia declares kejriwal as punjab next cm candidate in mohali rally
केजरीवाल ने उस वक्त ये भी कहा ‌था कि जनता ने लोकसभा चुनाव में हमें हराकर ये सबक दिया था कि ‌हमें अपना पूरा ध्यान दिल्ली की जनता की सेवा में ही लगाना चाहिए।

मोहाली में मनीष सिसोदिया की घोषणा के बाद भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने आप पर हमला करते हुए कहा है कि अब ये बात स्पष्ट केजरीवाल अब तक झूठ बोल रहे थे कि वो पंजाब नहीं जाएंगे। हम पहले ही कह रहे थे कि केजरीवाल पीछे के दरवाजे से पंजाब के सीएम बनना चाहते हैं।

गुप्ता ने ये भी कहा कि सिसोदिया के इस बयान के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी का जो भी बचा हुआ जनाधार था वो भी चला जाएगा क्योंकि वो पंजाब को लड़ाई का अखाड़ा बनाना चाहते हैं। बीजेपी का केजरीवाल पर ये भी आरोप है कि वो दिल्ली से भागना चाहते हैं और दिल्ली की जनता के सवालों से बचना चाहते हैं।
 

पहले ही दे द‌िया था संकेत

manish sisodia declares kejriwal as punjab next cm candidate in mohali rally
मनीष सिसोदिया का शुक्ल पक्ष - फोटो : SELF

माना जा रहा है कि मनीष की इस घोषणा के पीछे एक राजनीतिक सोच है। असल में आम आदमी पार्टी यह आजमाना चाहती है कि केजरीवाल के नाम की घोषणा से पंजाब चुनाव पर क्या असर पड़ता है।

यही कारण है कि सिसोदिया ने स्पष्ट तौर से यह नहीं कहा है कि केजरीवाल पंजाब चुनाव में किस सीट से लड़ेंगे और जीतने के बाद वह सीएम बनेंगे ही।

उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए तुरंत ही यह बात भी जोड़ दी थी कि जो भी सीएम बनेगा उसकी जिम्मेदारी खुद केजरीवाल की होगी।

पंजाब इलेक्शन की घोषणा के बहुत पहले से ही केजरीवाल दिल्ली की राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं और उनकी पूरी जिम्मेदारी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed