{"_id":"6458b6f5e97698c6bb05c175","slug":"manish-sisodia-brought-to-court-at-the-end-of-his-judicial-custody-in-the-ed-case-of-excise-policy-matter-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Liquor Policy Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से मनीष सिसोदिया को फिर झटका, न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Liquor Policy Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से मनीष सिसोदिया को फिर झटका, न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी
Mon, 08 May 2023 03:45 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 08 May 2023 03:45 PM IST
सार
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को एक्साइज पॉलिसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने झटका दिया है। उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन तक के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Manish Sisodia , मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष अदालत ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 23 मई तक बढ़ा दी। पूर्व की हिरासत समाप्त होने के बाद सिसोदिया को विशेष जज एमके नागपाल के समक्ष सोमवार को पेश किया गया था।
विज्ञापन
ईडी के वकील एनके मट्टा ने बताया कि ईडी ने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। इस पर 10 मई को संज्ञान लिया जाना है। इसके बाद अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 23 मई तक बढ़ा दी। अदालत ने मनीष सिसोदिया के वकीलों की उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन के वितरण को मंजूरी देने के लिए कुछ दस्तावेज प्राप्त करने और हस्ताक्षर करने के आवेदन को अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
इससे पहले अदालत ने सिसोदया की जमानत अर्जी यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि आर्थिक अपराधों का जनता और समाज पर बुरा असर पड़ता है। ईडी ने 9 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सीबीआई पहले ही सिसोदिया को आबाकरी नीति घोटाले की अपनी जांच में उसे गिरफ्तार कर चुकी थी।वह फिलहाल दोनों ही मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन