फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Court To Hear Manish Sisodia’s Bail Plea Today in Excise Policy Case News in Hindi

कई मार्ग रहेंगे बंद: सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, CBI रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में करेगी पेश

Sat, 04 Mar 2023 09:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 Mar 2023 09:11 AM IST
सार

सीबीआई की पांच दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर चार मार्च को सिसोदिया को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi Court To Hear Manish Sisodia’s Bail Plea Today in Excise Policy Case News in Hindi
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कथित आबकारी मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई हो सकती है। सीबीआई की पांच दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर चार मार्च को सिसोदिया को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। सिसोदिया के वकील ऋषिकेश ने कहा कि विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष दायर अर्जी पर सुनवाई होने की संभावना है।

विज्ञापन


विज्ञापन

सिसोदिया को 2021-22 की रद्द हो चुकी शराब नीति तैयार करने और इसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार में करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने 27 फरवरी को सिसोदिया को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था ताकि सीबीआई को इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए किए जा रहे सवालों के सही जवाब मिल सके।

कई मार्ग बंद रहेंगे
सिसोदिया को डीडीयू मार्ग पर स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिसोदिया की कोर्ट में पेशी को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को सुबह पांच बजे ही ड्यूटी पर तैनात होने के आदेश दिए गए हैं। कई मार्गों को बंद किया जाएगा। ऐसे में दिल्ली पुलिस के कुछ हिस्सों में जाम लग सकता है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आप के नेता व समर्थक सीबीआई मुख्यालय व कोर्ट के पास प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय को आसपास घेराबंदी की है। आसपास स्थित सभी मार्गों पर बेरिकेड लगाकर जांच की जाएगी। इसके बाद ही लोगों को आगे जाने दिया जाएगा। 

लाला लाजपत राय मार्ग, भीष्म पितामह मार्ग, लोधी कॉलोनी आदि मार्गों को कुछ समय के लिए बंद किया जा सकता है। सिसोदिया के कोर्ट में पेश होने तक डीडीयू मार्ग बंद रहेगा। ऐसे में मिंटो रोड, विकास मार्ग से आईटीओ व तिलक मार्ग से डीडीयू मार्ग जाने वाले ट्रैफिक को परिवर्तित किया जाएगा। कई जिलों के उपायुक्त को सुरक्षा व्यवस्था पर खुद निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दे चुके हैं इस्तीफा
सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद सीबीआई की गिरफ्त में आए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने पद से मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। वहीं, जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया था। मुख्यमंत्री ने अपने दोनों वरिष्ठ मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया।

मनीष सिसोदिया के पास थे 18 विभाग
सिसोदिया के पास शिक्षा, वित्त, योजना, भूमि और भवन, सेवाएं, पर्यटन, कला-संस्कृति और भाषा, जागरूकता, श्रम और रोजगार, लोक निर्माण विभाग के अलावा स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण व जल विभाग थे। सिसोदिया दिल्ली सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्री थे। राज्य सरकार के सभी बड़े मंत्रालय उन्हीं के पास थे। सिसोदिया सीएम केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद नेता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed