फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish sisodia announces indias biggest raid on delhi 1600 anganwadi centres

दिल्ली सरकार का ऐलान, शनिवार को होगी आंगनवाड़ी पर देश की सबसे बड़ी छापेमारी 

Wed, 14 Jun 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Jun 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
manish sisodia announces indias biggest raid on delhi 1600 anganwadi centres
मनीष स‌िसोद‌िया - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में आने वाले शनिवार को आंगनवाड़ी केन्द्रों पर देश की सबसे बड़ी छापेमारी होगी। दिल्ली सरकार के एक-दो नहीं बल्कि 800 अधिकारी दस हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में से किन्ही भी 1600 केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


निरीक्षण सिर्फ केन्द्र, वहां रखे रजिस्टर या सर्वे रजिस्टर का नहीं बल्कि आंगनवाड़ी केन्द्र पर पंजीकृत सभी बच्चे और गर्भवती महिलाओं का सत्यापन घर-घर जाकर करेंगे।
विज्ञापन


इसकी घोषणा महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में की है। सिसोदिया ने इसके लिए मुख्य सचिव को एक नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई केन्द्रों पर बहुत असंवेदनशील रवैया है

manish sisodia announces indias biggest raid on delhi 1600 anganwadi centres
मनीष स‌िसोद‌िया - फोटो : अमर उजाला

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने अधिकारियों के साथ मिलकर कई आंगनवाड़ी केन्द्रों क निरीक्षण किया। कई केन्द्रों पर बहुत असंवेदनशील रवैया है। सरकार 400 करोड़ खर्च करती है।

 

इतनी बड़ी राशि खर्च करके भी बच्चों की ठीक से देखभाल नहीं कर पा रहे हैं तो ये देश के साथ गद्दारी है। यही वजह है कि आगामी शनिवार को पूरी दिल्ली सरकार सघन जांच अभियान पर होगी।


सिसोदिया ने कहा, मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि वरिष्ठ आईएएस व एडहॉक दानिक्स तक के करीब 800 अधिकारी शनिवार को कम से कम दो-दो केन्द्रों के औचक निरीक्षण पर भेजा जाए।
 

सरकार ने 2500 केन्द्रों की सूची सौंपी है, उनसे से कहां किसे जाना है, ये सरकार उसी दिन बताएगी। एक निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट देंगे। धीरे-धीरे सभी केन्द्रों की जांच होगी। मैं और विभाग पूरा नहीं कर पाएंगे इसलिए सभी अधिकारियों को शामिल किया है।

जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अच्छा कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित भी करेंगे

manish sisodia announces indias biggest raid on delhi 1600 anganwadi centres
मनीष सिसोदिया - फोटो : PTI

मनीष सिसोदिया ने कहा है कि आंगनवाड़ी केन्द्रों को लेकर अपनी किस्म का ये देशभर का सबसे बड़ा अभियान होगा। जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अच्छा कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित भी करेंगे।

 

अधिकारी निर्धारित केन्द्र से जुड़े बच्चे और महिलाओं से मिलकर पूछेंगे कि क्या व्यवस्था होती है। कई जगह सर्वे रजिस्टर पेंसिल से भरे जाते हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। 10 हजार केन्द्र हैं पूरी दिल्ली में हैं, अगर ये सेंटर ठीक से काम करने लगेंगे तो दिल्ली के बच्चों की किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


आंगनवाड़ी केन्द्रों की जांच के बाद की कार्रवाई को लेकर सिसोदिया ने कहा पहले जांच में गड़बड़ी मिली तो 6 कार्यकर्ता व सेविका को बर्खास्त किया। आगे जिस तरह की गड़बड़ी सामने आएगी, उसके हिसाब से लिंक निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed