फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia alleges BJP Chief Minister himanta biswa sarma did corruption in PPE kit during Corona

दिल्ली से असम तक घमासान के आसार: मनीष सिसोदिया का आरोप- भाजपा के इस सीएम ने किया भ्रष्टाचार, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 04 Jun 2022 08:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Jun 2022 08:30 PM IST
सार

भाजपा और 'आप' के बीच मचा घमासान अब दिल्ली से असम तक पहुंच चुका है। दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री ने बड़ा भ्रष्टाचार किया। आरोप लगाया कि इस बड़े नेता ने अपनी पत्नी और बेटे को सरकारी ठेके दिए हैं, जोकि भ्रष्टाचार है।

विज्ञापन
Manish Sisodia alleges BJP Chief Minister himanta biswa sarma did corruption in PPE kit during Corona
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा नेता एवं असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा पर कोरोना की आड़ में किए गए भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। सिसोदिया के मुताबिक, बिस्वा सरमा ने 2020 में असम के स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रहते हुए अपनी पत्नी की कंपनी, पत्नी के बिजनेस पार्टनर की कंपनी व अपने बेटे के बिजनेस पार्टनर कंपनी को पीपीई किट के ठेके दिए। इस भ्रष्टाचार की रिपोर्ट मीडिया में की गई है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के लोग अपने विपक्षियों पर भ्रष्टाचार के फर्जी आरोप लगाते हैं। इस काम में केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर उन्हें जेल भेजवाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि अब भाजपा असम के मुख्यमंत्री पर क्या भाजपा उन पर कोई कार्रवाई करेगी? उन्हें जेल भेजेगी?

विज्ञापन

मनीष सिसोदिया का आरोप है कि 2020 में जब देश-दुनिया में कोरोना फैला हुआ था, उस दौरान इमरजेंसी की आड़ में हेमंत बिस्वा सरमा की पत्नी की कंपनी को पीपीई किट के ठेके दिए गए। जबकि इस कंपनी का मेडिकल सप्लाई से कोई लेना-देना नहीं था। उनका आरोप है कि उस समय बाजार में पीपीई किट की कीमत 600 रुपये थी, जबकि मुख्यमंत्री की पत्नी की कंपनी को 990 रूपये प्रति पीपीई किट कीमत दी गई। इतना ही नहीं, हेमंत बिस्वा सरमा के बेटे के बिजनेस पार्टनर की कंपनी को भी प्रति पीपीई किट 990 रुपये में ठेके दिए। जबकि दोनों कंपनियां सप्लाई पूरा करने करने में सफल नहीं रहीं। इसके बावजूद भी इन कंपनियों को और ठेके दिए गए और इस बार एक पीपीई किट की कीमत 1680 रुपये थी। यह सप्लाई असम के बजाय दिल्ली में असम भवन में करने के लिए कहा गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया का आरोप है कि असल भ्रष्टाचार यह है, जिसे पद पर रहते हुए तब के स्वास्थ्य मंत्री व वर्तमान में असम के मुख्यमंत्री ने किया। साथ ही सवाल किया कि भाजपा के लोग अपने इतने बड़े नेता व एक प्रदेश के मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार पर चुप क्यों है? इसके उलट दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को फर्जी आरोप लगाया और जेल भेज दिया। जब इस और इसी तरह के दूसरे मामलों की अदालत में सुनवाई होती है, तो भाजपा का हर एक आरोप झूठा साबित हो जाता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन को भाजपा की ईडी ने जेल में डाला है जबकि कल खुद कोर्ट में ईडी द्वारा ये माना गया कि सत्येंद्र जैन को आरोपी नहीं बनाया गया है अभी केवल उनसे पूछताछ चल रही है। सिसोदिया ने कहा कि जब पूछताछ हो रही है तो उन्हें जेल में क्यों डाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed