{"_id":"5d35dd008ebc3e6d1c21530e","slug":"manipuri-girl-rescued-from-a-hotel-in-delhi-paharganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर की युवती 10 दिन बाद पहाड़गंज से बरामद, इंफाल से 12 जुलाई को हुई थी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर की युवती 10 दिन बाद पहाड़गंज से बरामद, इंफाल से 12 जुलाई को हुई थी गायब
Mon, 22 Jul 2019 09:27 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
मणिपुर की युवती पहाड़गंज से बरामद
- फोटो : एएनआई
दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट फॉर नॉर्थ-ईस्ट रीजन ने स्थानीय पुलिस की मदद से मणिपुर से गायब युवती को पहाड़गंज इलाके के एक होटल से विदेशी के साथ बरामद किया है। 12 जुलाई को युवती मणिपुर के इंफाल से अचानक गायब हो गई थी।
परिजनों ने इंफाल के सिंगजमई थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि युवती किसी विदेशी नागरिक के साथ दिल्ली गई है।
सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की मदद से युवती को होटल से बरामद किया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
स्पेशल यूनिट फॉर नॉर्थ-ईस्ट रीजन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हिबू तमांग ने बताया कि परिजनों ने 12 जुलाई को इंफाल पुलिस को सूचना दी कि उनकी 21 वर्षीय बेटी घर से गायब हो गई है।

परिजनों ने आशंका जताई कि युवती को एक विदेशी नागरिक बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया है। 16 जुलाई को मणिपुर पुलिस दिल्ली पहुंची और यहां स्पेशल यूनिट फॉर नॉर्थ-ईस्ट रीजन से संपर्क किया। छानबीन से पता चला कि युवती पहाड़गंज के किसी होटल में हो सकती है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पहाड़गंज थाने से सहयोग करने के लिए कहा। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से युवती को एक होटल से बरामद कर लिया। बाद में युवती को लोकल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पहाड़गंज थाने से सहयोग करने के लिए कहा। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से युवती को एक होटल से बरामद कर लिया। बाद में युवती को लोकल पुलिस के हवाले कर दिया गया।