{"_id":"56718b04f3995138b12364bd361ac7ad","slug":"manipuri-girl-recognizes-the-rapist","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुरी लड़की ने रेपिस्ट को पहचाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुरी लड़की ने रेपिस्ट को पहचाना
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Feb 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत विहार इलाके में दुष्कर्म की शिकार 14 वर्षीय मणिपुरी किशोरी ने आरोपी आशीष उर्फ विक्की की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल में शिनाख्त परेड कराई थी। आरोपी के साथ कई युवक खड़े किए गए थे। किशोरी ने हाथ से इशारा करके विक्की की पहचान कर ली।
पढ़ें: पति ने दोस्त से कराया पत्नी का रेप
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी चार्जशीट तैयार करने में जुटी है। जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।
मुनिरका में आठ फरवरी को वारदात के बाद किशोरी बहुत ज्यादा डर गई थी। अब उसकी हालत ठीक है। वह ठीक से बात कर रही है। वसंत विहार थाने में मौसी की शिकायत पर आशीष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन