{"_id":"0a8dba69e9c5066a78e75720ace05682","slug":"manipulating-the-market-teenager-in-opposition-father-uncle-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़, विरोध में पिता-चाचा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़, विरोध में पिता-चाचा को पीटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 11 May 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल कुआं स्थित एक कालोनी में रहने वाली किशोरी के साथ पड़ोस में ही रहने वाले दबंगों ने पहले छेड़छाड़ की। मामले का पता जब किशोरी के परिजनों को चला तो उन्होंने विरोध जताया।
विज्ञापन
इस पर दबंगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। समाचार लिखे जाने तक लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में जुटे थे।
पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह शनि बाजार से लौट रही थी। इसी दौरान मोहल्ले में ही रहने वाले तीन युवकों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपियों में से दो आपस में चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन
किशोरी ने विरोध किया तो तीनों उसे जबरन घर के अंदर खींचने का प्रयास किया। किसी प्रकार किशोरी ने खुद को छुड़ाया और भागकर अपने घर पहुंची। किशोरी के पिता के अनुसार जब वह अपने भाई के साथ आरोपियों से बात करने उनके घर पहुंचा तो उलटा दबंगों ने ही दोनों भाइयों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस एक आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लेनदेन का नजर आ रहा है। दूसरी ओर पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर दबंगों की दबाव में कार्रवाई करने से आनाकानी कर रही है।