फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manipulating female passenger at the airport

एयरपोर्ट पर महिला यात्री से अश्लील हरकत

Wed, 01 Apr 2015 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Apr 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
Manipulating female passenger at the airport

दिल्ली के बेंगलूरू की रहने वाली एक महिला ने असिस्टेंट इमीग्रेशन ऑफिसर विनोद कुमार के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और जान से मारने का आरोप लगाया है। आईजीआई थाना पुलिस ने महिला के ससुर के ईमेल से दिए शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


शिकायत में महिला ने बताया कि वह 18 मार्च को बेंगलूरू से दिल्ली एयरपोर्ट होते हुए हांगकांग अपने पति के पास जा रही थी। जब वह इमीग्रेशन काउंटर पर पहुंची तो वहां तैनात अधिकारी विनोद कुमार ने उससे बेतुके सवाल पूछे। कागजी कार्रवाई पूरा होने के बाद उसका पीछा भी किया।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक हांगकांग से वापस आने के बाद दंपति ने एफएफआरओ में उक्त अधिकारी की शिकायत दी। लेकिन, उन्हें आला अधिकारी का ईमेल आईडी देकर शिकायत करने के लिए कहा गया। इसी दौरान उक्त अधिकारी वहां पहुंचा, जिसे पीड़ित ने पहचान लिया। महिला के पति ने अधिकारी का फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में ईमेल के जरिए शिकायत करने के बाद गृहमंत्रालय ने ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन से रिपोर्ट मांगी। मामला तुल पकड़ता देख आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।  पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला के ससुर कर्नाटक के कॉमस एंड इंडस्ट्री के हेड रह चुके हैं। उनकी शिकायत पर मंगलवार को आईजीआई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरा उसकी आरोपों की पुष्टि करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed