Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manesar will be connected to the Metro, Namo Bharat, and rail network

Delhi NCR News: मेट्रो-नमो भारत और रेल नेटवर्क से जुड़ेगा मानेसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
- पचगांव चौक बनेगा बड़ा ट्रांसपोर्ट हब, मानेसर के लाखों कर्मचारियों और आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को मिलेगा फायदा,
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। पचगांव चौक को गुरुग्राम के बड़े मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत यहां मेट्रो, नमो भारत और रेल नेटवर्क को आपस में जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार पचगांव चौक पर तीन बड़े परिवहन साधनों को एक साथ जोड़ने की तैयारी कर रही है। इससे आईएमटी मानेसर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आने वाले समय में सफर करना आसान हो सकता है।

योजना के अनुसार, नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को गुरुग्राम मेट्रो के प्रस्तावित विस्तार से जोड़ा जाएगा। इसके तहत सेक्टर-56 से प्रस्तावित 36 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर को इस नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। इसके अलावा केएमपी एक्सप्रेसवे के समानांतर विकसित हो रहे हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर को भी इस परिवहन नेटवर्क का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसका सीधा फायदा मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को मिल सकता है। मानेसर में करीब ढाई हजार औद्योगिक इकाइयां हैं, जिनमें लाखों कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों परिवहन नेटवर्क आपस में जुड़ने से कर्मचारियों को आने-जाने के लिए नए साधन मिलेंगे। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल सकती है। वहीं, पचगांव, मानेसर और आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।


पचगांव चौक पर औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी की जा रही है। तीनों परिवहन नेटवर्क के एक साथ जुड़ने से मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विनय प्रताप सिंह, प्रबंधन निदेशक, एचएसआईआईडीसी


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed