फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mandir modi and mission connection on gandhi jaynti.

गांधी जयंती पर मंदिर, मोदी और मिशन का कनेक्शन

Thu, 25 Sep 2014 09:06 AM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
mandir modi and mission connection on gandhi jaynti.

विशेष सफाई अभियान के तहत दो अक्तूबर को मंदिर मार्ग की बाल्मीकि बस्ती से प्रधानमंत्री क्लीन इंडिया कैंपेन की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद इंडिया गेट पर मोदी झाड़ू चलेगी। फिर पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान के पखवाड़े का आगाज हो जाएगा।

विज्ञापन


महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्तूबर) को पूरे देश में चलने वाले स्वच्छता अभियान की शुरुआत दिल्ली के बाल्मीकि मंदिर आश्रम से शुरू करने की योजना बनी है।

योजना पर पीएमओ की मुहर लगी तो मोदी यहां खुद हाथ में झाड़ू थाम कर सफाई करने के लिए प्रेरित करते दिखेंगे। मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा में एक बैठक भी हुई जहां यह सहमति बनी कि दिल्ली की बाल्मीकि मंदिर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की जाए।

विज्ञापन

आखिर बाल्मीकि मंदिर ही क्यों?

mandir modi and mission connection on gandhi jaynti.

बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने बाल्मीकि मंदिर का मुआयना भी किया। इस कार्यक्रम को सरकारी कार्यक्रम का रूप दिया गया है लिहाजा सभी सरकारी विभाग में इस अभियान में जुटे हुए हैं।

बाल्मीकि मंदिर के साथ ही इस जगह का महत्व यह भी है कि आजादी मिलने के दो महीने पूर्व तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 214 दिनों तक यहीं ठहरे थे। महात्मा गांधी से जुड़ी सामग्री अब भी इस मंदिर में सुरक्षित है।

गांधीजी का डेस्क, कलम दान, चरखा, ब्लैक बोर्ड जिस पर वे दलित बस्ती के बच्चों को पढ़ाते थे, मौजूद हैं। वायसराय हाउस से ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने यहीं आता था। महात्मा गांधी इस मंदिर में एक अप्रैल 1946 से 1 जून 1947 तक ठहरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed