फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man was beaten to death in property dispute by nephew in Delhi

Delhi : संपत्ति विवाद में चाचा की पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को इलाके से किया गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2022 03:47 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 29 Aug 2022 03:47 AM IST
सार

आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि शनिवार देर रात करीब सवा 12 बजे उसका अपने चाचा से घर का कब्जा सौंपने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उसने चाचा की पिटाई कर दी और गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Man was beaten to death in property dispute by nephew in Delhi
युवक ने चाचा की गला घोंटकर हत्या की - फोटो : Social Media

विस्तार

पालम इलाके में संपत्ति विवाद में एक युवक ने अपने चाचा की पीटकर हत्या कर दी। उनके बीच अकसर झगड़ा होता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को पालम कालोनी, साध नगर के एक मकान में एक शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतक की शिनाख्त सुशील मैसी (51) के रूप में हुई।
विज्ञापन


आस पड़ोस से पूछताछ में पता चला कि सुशील अपने भतीजे आशीष के साथ रहते थे। आशीष वहां से गायब था। लोगों ने बताया कि शनिवार रात चाचा-भतीजा के बीच झगड़ा हुआ था। लोगों ने आशंका जताई कि आशीष सुशील की हत्या कर फरार हो गया है। पुलिस ने आस पड़ोस और मृतक की बहन से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति को लेकर चाचा को अक्सर पीटता था आरोपी

पूछताछ करने पर मृतक के पड़ोसियों और बहन ने बताया कि आशीष अकसर चाचा सुशील की पिटाई करता था। सुशील नशे का आदी था और अपनी लत को पूरा करने के लिए चाचा की संपत्ति हड़पना चाहता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने कबूला अपना गुनाह

आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि शनिवार देर रात करीब सवा 12 बजे उसका अपने चाचा से घर का कब्जा सौंपने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उसने चाचा की पिटाई कर दी और गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed