फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man thrown from fourth floor for water.

पानी के विवाद में चौथी मंजिल से फेंका

Mon, 27 Oct 2014 01:11 AM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
Man thrown from fourth floor for water.

सेक्टर-20 थाने के अंतर्गत हरौला में रविवार सुबह टंकी से पानी भरने को लेकर मारपीट हो गई। इसके बाद कुछ किरायेदारों ने अपने एक पड़ोसी को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया।

विज्ञापन


आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा फरार है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ,बिहार के छपरा निवासी मो. इस्राफिल हुसैन (35) परिवार के साथ हरौला में चौथी मंजिल पर किराये के मकान में रहता था। उसके परिवार में पत्नी, मां व एक बेटा है। वह सेक्टर-8 की गारमेंट कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पड़ोस में बिहार के भागलपुर का रहने वाला जहांगीर अपने जीजा शब्बीर और उसके भाई नजीर के साथ रहता है। जहांगीर दिल्ली के नेहरू प्लेस में निजी कंपनी में काम करता है।

दो की हो चुकी है गिरफ्तारी

Man thrown from fourth floor for water.

वहीं, शब्बीर और नजीर नोएडा की एक कंपनी में कढ़ाई का काम करते हैं। रविवार सुबह करीब 8 बजे इस्राफिल चौथी मंजिल पर टंकी से पानी भर रहा था। तभी वहां जहांगीर आ गया। पहले पानी भरने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद नौबत हाथापाई और मारपीट तक आ पहुंची। इसी दौरान शब्बीर व नजीर भी वहां आ गए।

तीनों इस्राफिल को पीटने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान तीनों आरोपियों ने इस्राफिल को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। आसपास के लोग घायल को सेक्टर-30 के अंबेडकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-20 थाने में इस्राफिल की पत्नी शमीमा खातून ने जहांगीर, शब्बीर व नजीर के खिलाफ चौथी मंजिल से धक्का देकर नीचे गिराने व जान लेने का केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जहांगीर व शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ फर्स्ट शिवराम यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों पर चौथी मंजिल से धक्का देने का आरोप है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed