{"_id":"5c76c74dbdec225334439271","slug":"man-threat-to-terrorist-attack-within-12-days-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैलो! दिल्ली में 12 दिन के भीतर बड़ा आतंकी हमला होगा, पुलिस नियंत्रण कक्ष में आया फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलो! दिल्ली में 12 दिन के भीतर बड़ा आतंकी हमला होगा, पुलिस नियंत्रण कक्ष में आया फोन
Wed, 27 Feb 2019 10:52 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के मौजूदा माहौल में एक सिरफिरे ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को कॉल कर 12 दिन के भीतर दिल्ली में आतंकी हमले की धमकी दे डाली।
आरोपी ने नंद नगरी थाने आकर पूरी जानकारी देने की भी बात की, लेकिन थाने नहीं पहुंचा। कॉल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। फौरन कॉल की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को ढूंढ निकाला गया।
आईबी, स्पेशल सेल, लोकल पुलिस के अलावा तमाम खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी मानसिक दिव्यांग है। उसका इहबास अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। कई घंटे पूछताछ के बाद करीब 30 वर्षीय युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे पीसीआर को आरोपी युवक ने 12 दिन के भीतर राजधानी में बड़े आतंकी हमले की सूचना दी।

भारत और पाक के बीच तनाव के मौजूदा माहौल और जैश के भारत में बड़े आतंकी हमले की धमकी के मद्देनजर कॉल को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फौरन कॉलर की लोकेशन ट्रेस की।
कॉल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मीत नगर इलाके से की गई थी। पुलिस ने आरोपी को फौरन दबोच लिया। उसके परिजनों ने पुलिस को उसकी मानसिक स्थिति की जानकारी दी और इलाज के कागजात भी दिखाए।
मामला गंभीर होने के कारण आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई। कई घंटे पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी कई दिन से टीवी पर न्यूज देख रहा था। आशंका है कि इसके बाद ही उसने इस तरह की सूचना पुलिस को दी।