दाती महाराज के राजदारों में शुमार सचिन जैन को उनके खिलाफ गवाही देना काफी महंगा पड़ रहा है। यहां तक कि उसे जान से मारने तक कि धमकी मिल रही है।
2 of 5
दाती महाराज
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि दाती महाराज के राजदार में शुमार सचिन जैन ने दाती महाराज के खिलाफ गवाही न देने का दबाव बनाने व हथियार के बल पर धमकाने का मामला बादशाहपुर थाना पुलिस में दर्ज कराया है। शिकायत की जांच के बाद बादशाहपुर थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
3 of 5
दाती महाराज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार साउथ सिटी निवासी सचिन जैन ने शिकायत में कहा कि वह 23 जून की रात को अपने परिवार के साथ गाड़ी में जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी सेक्टर-65 स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो उनकी गाड़ी को एक स्कार्पियो गाड़ी ने ओवरटेक कर रुकवा लिया। गाड़ी में कुछ लोगों ने हथियार के बल पर उन्हें गाड़ी से नीचे उतरवा लिया।
आरोप है कि उन्होंने धमकी दी कि यदि दाती मदन महाराज के खिलाफ गवाही दी या मीडिया में किसी को कुछ बोला तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि दाती महाराज अगर जेल गए तो वह बाहर भी आ जायेंगे।
उसे व उसके परिवार को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।